- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- मई दिवस पर लिया बंद खदानों को पुन:...
मई दिवस पर लिया बंद खदानों को पुन: चालू करवाने का संकल्प

डिजिटल डेस्क छिन्दवाड़ा/चांदामेटा। एक मई को श्रम संगठन राष्ट्रीय कोयला खदान मजदूर संघ- इंटक ने मजदूर दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें वक्ताओं ने कन्हान क्षेत्र को पेंच और पाथाखेड़ा में मर्जन करने का विरोध करते हुए बंद खदानों को पुन: चालू करवाने संघर्ष का संकल्प दोहराया। वहीं पदाधिकारियों द्वारा बीते एक साल के कार्य, संघर्ष और आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया और आगामी वर्ष की कार्ययोजना से अवगत कराया।
इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
आयोजन के दौरान कन्हान क्षेत्र को पेंच और पाथाखेड़ा क्षेत्र में मर्जन करने और बंद खदानों को पुन: चालू करवाने संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। इंटक ने केन्द्र सरकार के कामर्शियल माइनिंग प्रस्ताव को वापस लेने, पेंच-कन्हान क्षेत्र की प्रस्तावित खदानों को जल्द शुरू करवाने, पेंच-कन्हान में भू अर्जन अथवा आश्रित के रूप में पाथाखेड़ा में नौकरी करने वालों को पेंच-कन्हान में स्थानांतरण करने, झुर्रे में दयानंद एंग्लो विद्यालय- डीएव्ही खोलने, प्रस्तावित व्हीआरएस स्कीम पर तत्काल रोक लगाने, पेंचक्षेत्र की विष्णुपुरी खदान नं.-2 और कन्हान क्षेत्र की मुआरी खदान को क्लोजिंग श्रेणी से हटाने, केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी लागू करने पर कोल इंडिया कर्मचारियों को प्रोफेशनल टेक्स से मुक्त रखने, जमुनिया पठार खदान से जल्द कोयला उत्पादन शुरू करवाने का प्रस्ताव पारित किया।
ये रहे उपस्थित
आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेकोलि में इंटक अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष दुलाल चक्रवर्ती, विशिष्ट अतिथि नारायण प्रसाद शर्मा, देववृत्त दौलन भट्टाचार्य, अशोक भार्गव, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, रवि वर्मा, गोपाल चौकसे, मनोज तिवारी, भगवान दास, बीके सिंह, तेज प्रकाश सिंह, हरि प्रसाद नाग रहे। मंच संचालन मदन जंघेला ने किया।
निकली भव्य रैली
मई दिवस कार्यक्रम की शुरूआत इंटक ने विशाल मोटर सायकल रैली के साथ किया। इंटक कार्यालय चांदामेटा से महादेवपुरी होकर वापस आयोजन स्थल तक विशाल मोटर सायकल रैली निकाली गई।
खिलाड़ियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में कोल इंडिया मेंं क्षेत्र का नाम गौराङ्क्षवत करने वाली कामगार खिलाड़ी कन्हान क्षेत्र से रहीसा बानो (चैम्पियन), सुषमा पवार(चार सौ मीटर दौड़), ऐश्वर्य यादव (चार सौ मीटर दौड़), सकरवती (डिस्कर्स और गोला फैंंक), हरिलाल (दो सौ मीटर दौड़) और पेंचक्षेत्र से संतोष सुरेन और शेख जमीर को सम्मानित किया गया।
मेधावियों को किया प्रोत्साहित
इंटक ने आयोजित कार्यक्रम में पेंच और कन्हान क्षेत्र के उन मेधावियों मेमेंटो देकर प्रोत्साहित किया। जिसमें 12वीं से उमरेठ की साक्षी शिवशंकर कोलारे, परासिया के केतन विजय स्वर्णकार, खुशी राजेन्द्र मौर्य, 10वीं से खिरसाडोह के राज दिनेश जैन, शिवम विजय, महेश आनंद चौरसिया, परासिया के फैजान अहमद फिरोज, 11वीं से उमरेठ की काजल दिनेश साहू, डुंगरिया-तीतरा की रोशनी राजू प्रसाद, कुंडालीकला की महिमा वीरेन्द्र, अर्चना रामलाल, 9वीं से परासिया की पूजा सुखदयाल नवरेती, बरारिया की गीताजंली नरेन्द्र, सोनापिपरी के प्रभात रामदयाल यादव, कुंडलीकला की कामिनी रामनरेश, अंशिका अंगद यादव और बड़कुही के आयुष गोपाल चौकसे शामिल है।

Created On :   1 May 2018 7:20 PM IST