नागरिकों की शिकायतों का तत्काल करें समाधान, पुलिस ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर

Resolve citizens complaints immediately, police issued new helpline number
नागरिकों की शिकायतों का तत्काल करें समाधान, पुलिस ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर
भास्कर खास नागरिकों की शिकायतों का तत्काल करें समाधान, पुलिस ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर

डिजिटल डेस्क, वर्धा। नागरिको की ओर से आने वाली हर शिकायत को क्विक रिस्पॉन्स देकर उस समस्या का कम से कम समय में समाधान करने के लिए अब पुलिस दल में 112 यह नई हेल्पलाईन हाल ही में शुरू हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित किए गए स्वतंत्र युनीट में सहायक पुलिस निरीक्षक सुमेध खैरकार के मार्गदर्शन में महिला पुलिस कर्मचारी कार्यरत है। नागरिको की शिकायतो को समझने के बाद तत्काल उन्हे मदद पहुचाने का काम इस युनिट से शुरू है। रोजाना करीब 7-8 कॉल्स प्राप्त होकर शिकायत कर्ताओं को तत्काल मदद पहुचाए जाने की जानकारी युनिट प्रमुख सहायक पुलिस निरीक्षक सुमेध खैरकार ने दी है। नागरिको में पुलिस की प्रतिमा उंची करने के साथ सर्वसामान्यों के शिकायतो का निपटारा तत्काल समाधान करना सुलभ हो इस के लिए डायल 112 यह टोलफ्री क्रमांक कार्यान्वित किया गया है। जिले के 19 पुलिस थाना को क्विक रिस्पॉन्स व्हेईकल दिए गए है। एखाद स्थान पर अगर घटना घटीत हुई तो इस की शिकायत 112 हेल्पलाईन पर प्राप्त होते ही युनिट के कर्मचारी संंबंधित पुलिस थाना अंतर्गत रहे क्विक रिस्पॉन्स व्हेईकल से संपर्क कर लोकेशन सेंड करते है। इस व्हेईकल के अधिकारी, कर्मचारी तत्काल घटनास्थल पर जाकर शिकायतकर्ता के समस्या का निपटारा करते है।

मुंबई व नागपुर में नियंत्रण कक्ष होकर जिलास्तर पर इमर्जन्सी रिस्पॉन्स व्हेईक स्वतंत्र युनिट पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापन किया गया है। 

पत्नी विवाद करती है, पडोसी परेशान करते है, पडोसियों के साथ मारपसीट, परिसर के गिरोहो की ओर से असभ्य बर्ताव शुरू है आदि अनेक प्रकार की शिकायते डायल 112 पर प्राप्त होते ही पुलिस विभाग की ओर से तत्काल मदद की जाती है। समाज के जरूरतमंदो को इस के माध्यम से तत्काल मदद पहुचाने में निश्चित ही मदद होने वाली है। नागरिको ने इस टोल फ्री हेल्पलाईन के कारण राहत मिलने वाली है। यह सेवा जीपीएस यंत्रणा द्वारा कार्यान्वित है। आपादकालिन परिस्थिति के किसी भी व्यक्ति ने 112 इस क्रमांक पर डायल करने पर यह कॉल तत्काल मुंबई और नागपुर के कॉल सेंटर को जाता है। वहा से घटना की जानकारी मिलने के बाद घटना घटीत होने वाले परिसर में पुलिस की जीपीएस व्हेईकल में लगे लॅपटॉप पर तथा जीपीएस रहे दोपहिया पर के मार्शल को मिलती है। इस कारण पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुचकर मदद करते है। फिलहाल सभी पुलिस थानो के पास अत्याधुनिक जीपीएस यंत्रणा रहे व्हेईकल होकर उनकी ओर से जरूरतमंदो तक पुलिस मदद पहुचाई जाने का दिखाई दे रहा है।

केवल 10 मिनट में मिलेगी मदद

प्रशांत होलकर,  जिला पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आपातकालिन परिस्थिति में तत्काल मदद मिलने के लिए 112 यह हेल्पलाईन शुरू की गयी है। इस हेल्पलाईन पर केवल पुलिस ही नही तो अग्रिशामन दल, स्वास्थ्य तथा आपादकालिन परिस्थिति की मदद केवल 10 मिनट में मिलने वाली है। इस के लिए स्वतंत्र युनिट की स्थापना की गयी है। अनेकोा को तत्काल मदद पहुचाने का कामा पुलिस निष्ठा से कर रही है। इस कारण निश्चित ही सर्वसामान्यों के शिकायतो का निपटारा होकर पुलिस की तत्काल मदद मिल रही है।

 

 

Created On :   22 Oct 2021 12:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story