नदी जोड़ो परियोजना: महाराष्ट्र और गुजरात में होगा करार

River Joint Project:  agreement between Maharashtra  Gujarat
नदी जोड़ो परियोजना: महाराष्ट्र और गुजरात में होगा करार
नदी जोड़ो परियोजना: महाराष्ट्र और गुजरात में होगा करार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्र सरकार की नदी जोड़ो परियोजना के तहत महाराष्ट्र और गुजरात के बीच शीघ्र ही करार होगा। इस करार के तहत महाराष्ट्र और गुजरात के बीच समान पानी का बंटवारा होगा। यह देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना होगी। परियोजना पर 20 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिसमें 18 हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार और एक-एक हजार करोड़ रुपए महाराष्ट्र और गुजरात सरकार देंगी। इससे उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के जलाशयों को लगभग 50 टीएमसी पानी उपलब्ध हो सकेगा। केंद्रीय मंत्री परिवहन और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितीन गडकरी ने सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में यह जानकारी दी।

सीएम के सरकारी आवास वर्षा पर राज्य की सिंचाई परियोजनाओं और सड़कों के निर्माण कार्य को लेकर समीक्षा बैठक हुई। गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र में सिंचाई क्षेत्र 22 प्रतिशत है। हमने राज्य में सिंचाई क्षेत्र 40 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। यदि हम इसमें सफल होते हैं तो राज्य में किसानों की आत्महत्या की घटनाएं निश्चित ही रुकेगी। किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी उपलब्ध हो सकेगा। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पीएम कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के तहत राज्य में 26 सिंचाई परियोजना का काम शुरू है। इसमें से 5 सिंचाई परियोजनाओं का काम लगभग पूरा हो चुका है।

केंद्र से भी मांगे 10 हजार करोड़
सीएम ने बताया कि सिंचाई परियोजना के लिए केंद्र सरकार से अलग से दस हजार करोड़ रुपए मांगे हैं। सीएम ने बताया कि राज्य में 20 हजार किमी का राष्ट्रीय महामार्ग बनाया जाना है। इसमें से 5 हजार किमी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी बीच सीएम ने कहा कि विदर्भ की गोसी खुर्द सिंचाई परियोजना का कार्य मार्च 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि मैं और सीएम दोनों मिलकर गोसीखुर्द परियोजना का काम तय समय में पूरा करने की कोशिश करेंगे।

Created On :   9 Sep 2017 4:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story