मॉर्निंग वाक के लिए निकली लड़कियों को कार ने कुचला, 2 की मौत, 1 गंभीर 

road accident: car hit 3 girls, 2 died 1 injured
मॉर्निंग वाक के लिए निकली लड़कियों को कार ने कुचला, 2 की मौत, 1 गंभीर 
मॉर्निंग वाक के लिए निकली लड़कियों को कार ने कुचला, 2 की मौत, 1 गंभीर 

डिजिटल डेस्क, भंडारा। मॉर्निंग वाक के लिए निकलना भी आजकल जोखिम भरा हो गया है। एक तेज रफ्तार वाहन ने मार्निंग वाक के लिए निकली तीन लड़कियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि 2 लड़कियों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक को इलाज के लिए पास ही के अस्पताल में एडमिट किया गया है।


जानकारी के अनुसार बेलगांव मार्ग पर सुबह मॉर्निंग वाक के लिए निकली तीन लड़कियों को तेज रफ्तार वाहन ने उड़ा दिया। भीषण टक्कर में निशिका घोडमोके(16), इशिका घोडमोडे (17) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घायल दामिनी सारवे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्माण हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया व अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां नाबालिग थीं और रोज मॉर्निंग वॉक के लिए जाती थीं, लेकिन गुरुवार को जब तीनों लड़कियां घर से मॉर्निंग वॉक पर जा रहीं थीं तो तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।

Created On :   2 Nov 2017 8:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story