जनता के पैसों की लूट : 4 दिन के लिए बने टॉयलेट, खर्च आया 49 लाख 55 हजार

Robbery of public money : 49 lac rupees spent for toilet built for 4 days
जनता के पैसों की लूट : 4 दिन के लिए बने टॉयलेट, खर्च आया 49 लाख 55 हजार
जनता के पैसों की लूट : 4 दिन के लिए बने टॉयलेट, खर्च आया 49 लाख 55 हजार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हाल ही में मानकापुर स्थित क्रीड़ा संकुल में हुए इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) के अधिवेशन में 49 लाख 55 हजार के टॉयलेट बनाने का खुलासा RTI में हुआ है। जनमंच ने पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। क्रीड़ा संकुल में हुई आईआरसी के चार दिवसीय अधिवेशन (22 से 25 नवंबर)  में देश भर से इंजीनियर परिवार के साथ पहुंचे थे। इंजीनियरों की रहने की व्यवस्था शहर के होटलों में की गई थी। क्रीड़ा संकुल को दुल्हन की तरह सजाया गया था। परिषद के मेजबानी की जिम्मेदारी लोक कर्म विभाग नागपुर को मिली थी। RTI में खुलासा हुआ कि इस दौरान यहां बड़े पैमाने पर टॉयलेट व ब्लॉक बनाए गए। कुछ अस्थायी टॉयलेट भी यहां लगाए गए थे। कुछ की मरम्मत भी की गई थी। टॉयलेट बनाने व दुरुस्ती पर कुल 49 लाख 55 हजार खर्च होने का खुलासा हुआ है। 

जनता के पैसे की लूट 
जनमंच के महासचिव नरेश क्षीरसागर ने कहा कि क्रीड़ा संकुल में इसके पूर्व भी कई कार्यक्रम हुए हैं। सांसद क्रीड़ा महाेत्सव के कार्यक्रम भी यहां हुए हैं। उन्होंने जनता के पैसे की लूट करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि राज्य में सूखे जैसी स्थिति है और इधर संगीत रजनी व प्रतिनिधियों के खान-पान पर लाखों रुपए खर्च किए गए। जनमंच के प्रमोद पांडे, राजीव जगताप, प्रा. शरद पाटील, प्रल्हाद खरसने, मनोहर खोरगडे, मनोहर रडके, राम आखरे ने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

Created On :   18 Jan 2019 5:18 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story