रॉकिंग गर्ल्स ग्रुप ने जीता सिटी क्वीन का खिताब

Rocking girls group won city queen award in a the function
रॉकिंग गर्ल्स ग्रुप ने जीता सिटी क्वीन का खिताब
रॉकिंग गर्ल्स ग्रुप ने जीता सिटी क्वीन का खिताब

डिजिटल डेस्क,नागपुर। 94.3 माय एफएम की ओर से गोल्डन लीफ बैनक्वेट, त्रिमूर्ति नगर में शहर की सबसे बड़ी किटी पार्टी ऑर्गनाइज की गई, जहां लोगों के लिए डायलॉगबाजी, क्वीन गेम जैसे कई फन गेम और एक्टिविटी रखी गई। पार्टी में वुमंस ने डांस, सांग्स और गेम्स में कई प्राइज जीते। प्रोग्राम को खास बनाने के लिए वर्षा चंदेल, शिल्पा अग्रवाल, गोल्डन लीफ बैनक्वेट से ममता जैसवाल, दी धरमपेठ महिला मल्टी स्टेट को-ऑप. से मैनेजिंग डायरेक्टर नीलिमा बावने, पी. सी. ज्वेलर्स से हर्ष माला, एच. सी. जी. एन. सी. एच. आर. आई कैंसर सेंटर से डॉ. सुचित्रा मेहता पार्टी में मौजूद थीं।

थीम बेस्ड प्रोग्राम
वैसे तो प्रोग्राम में कई थीम थी लेकिन राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र के ट्रेडिशनल ड्रेसअप में वुमंस ने बेस्ट ड्रेस ग्रुप का टाइटल जीता। फैशन शो में वुमंस ने थीम बेस्ड ड्रेस पहन कर रैंप वॉक किया। साथ ही पीसी ज्वेलर्स के गहनों का फैशन शो भी हुआ। डॉ. सुचित्रा ने ब्रेस्ट कैंसर और वुमन हेल्थ से जुड़ी बातें शेयर की। बिगेस्ट किटी पार्टी के प्रेजेंटिंग पार्टनर पीसी ज्वेलर्स थे, एसोसिएट स्पॉन्सर में वर्ल्डस बेस्ट ड्राई फ्रूट्स, सेवा मारुति, दी धरमपेठ महिला मल्टी स्टेट को-ऑफ, हॉस्पिटेलिटी पार्टनर गोल्डन लीफ बैनक्वेट और मंगलदीप केटरिंग सर्विसेस जुड़े थे। कार्यक्रम का संचालन आरजे मोना, आरजे निकेता, आरजे राजन और आरजे प्रखर ने किया। इस मौके पर माय एफएम की पूरी टीम मौजूद थी। वजेताओं को अतिथियों  द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिलाओं की खुशी देखते ही बन रही थी।​​​​

विजेताओं के नाम
बेस्ट किटी ग्रुप विनर- रॉकिंग गर्ल्स ग्रुप
रनरअप ग्रुप विनर-  डेविल्स ग्रुप
ट्रेडिशनल ग्रुप विनर- आस्था ग्रुप
वेस्टर्न ग्रुप विनर- रॉक स्टार रेट्रो ग्रुप
एंटरटेनिंग ग्रुप विनर- डब्बावाला ग्रुप
एंटरटेनर ऑफ दी डे- नंदिनी  
धकधक गर्ल- रूपा
किटी क्वीन- प्रतीक्षा

किटी पार्टी प्रोग्राम में बड़ी संख्या में महिलााएं उपस्थित थीं। सभी ने सारे काम्पिटिशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रोग्राम को खूब एन्जाय किया।

Created On :   4 Jun 2018 2:50 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story