कार से 1.74 करोड़ रुपए बरामद, तीन गिरफ्तार - इंजन के पास रखे गए नोट जलने लगे और हवा में उडऩे लगे थे

 कार से 1.74 करोड़ रुपए बरामद, तीन गिरफ्तार - इंजन के पास रखे गए नोट जलने लगे और हवा में उडऩे लगे थे
 कार से 1.74 करोड़ रुपए बरामद, तीन गिरफ्तार - इंजन के पास रखे गए नोट जलने लगे और हवा में उडऩे लगे थे

डिजिटल डेस्क सिवनी । जिले की कुरई थाना पुलिस ने एक इनोवा कार से 1.74 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। बनारस से मुंबई की ओर जा रही कार में रकम छिपाई गई थी। पुलिस ने रकम को जब्त करते  हुए तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। छानबीन के दौरान पुलिस को जब्त रकम में से 1.87 लाख रुपए के नोट जले मिले। जबकि 500 के 81 नोट बहुत अधिक जले मिले हैं। मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है। फिलहाल तीनों आरोपियों पर संपत्ति अधिनियम के तहत धारा 102 का प्रकरण कायम किया गया है। जानकारी के अनुसार,  इनोवा कार (एमएच01एएच7264) से कुछ लोग नागपुर होते हुए मुंबई की ओर जा रहे थे। सुकतरा के पास स्थानीय लोगों ने कार से 500 रुपए के जले नोटों को उड़ते देखा। इसका वीडियो बनाकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। कार में 3 लोग सवार थे। पुलिस ने कार की जांच की तो डैश बोर्ड, दरवाजे और सीट के नीचे अलग-जगह पर छिपाकर रखे गए नोटों की गड्डियां मिलीं। सुकतरा के पास इंजन गर्म होने के कारण वायर शॉर्ट होने से वाहन में आग लग गई। चालक द्वारा वाहन का बोनट खोलने पर इंजन के पास रखे गए नोट जलने लगे और हवा में उडऩे लगे। 
सराफा कारोबारी का है पैसा : 
पुलिस ने मुंबई के मझगांव स्थित मोतीशाह निवासी हरिओम यादव, मुंबई के साइनकोलीवाड़ा निवासी सुनील वर्मा भिंडी बाजार निवासी ग्यास बाबू को गिरफ्तार किया। तीनों ने बताया कि मुंबई बनारस के सराफा व्यापारियों के लिए काम करते हैं। वे बनारस से कैश ले जाते हैं और मुंबई ले जाकर जमा करने पर उन्हें सोने-चांदी के जेवर मिलते हैं, जिन्हें वे यूपी के व्यापारियों को देते हैं। 
इनका कहना है
कार से 1.74 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। इसमें 1.87 लाख रुपए 500-500 के जले नोट हैं। प्रारंभिक छानबीन में सराफा व्यापारियों का पैसा होना पाया गया है। फिलहाल आयकर विभाग भी इसकी जांच कर रहा है।
कुमार प्रतीक, एसपी सिवनी 
 

Created On :   2 Feb 2021 8:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story