लॉकडाउन के दौरान दो दिन में वसूले 5 लाख रुपए

Rs 5 lakh recovered in two days during lockdown
लॉकडाउन के दौरान दो दिन में वसूले 5 लाख रुपए
लॉकडाउन के दौरान दो दिन में वसूले 5 लाख रुपए

डिजिटल डेस्क जबलपुर । लॉकडाउन में 2 दिन के दौरान मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग न रखने वालों के खिलाफ 5 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। 5 मई से शुरू की गयी चालानी कार्रवाई में अब तक करीब 73 लाख का जुर्माना वसूल किया गया है। जुर्माना उन लोगों से वसूला गया है जो कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। बिना मास्क लगाए घरों से बाहर निकल रहे हैं और दो पहिया व चौ पहिया वाहनों में निर्धारित संख्या से अधिक बैठकर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों पर तत्काल चालानी कार्रवाई करने चौराहे-चौराहे पर अभियान चलाकर चैकिंग की जा रही है।  अभियान के तहत अब तक करीब 71 हजार लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 72 लाख 85 हजार का शमन शुल्क वसूला गया है। 
 

Created On :   3 Aug 2020 10:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story