संघ की मंत्रियों को नसीहत, जरूरतमंद वर्ग के विकास के लिए करें कार्य

RSS advised the ministers Work for the development of the needy
संघ की मंत्रियों को नसीहत, जरूरतमंद वर्ग के विकास के लिए करें कार्य
संघ की मंत्रियों को नसीहत, जरूरतमंद वर्ग के विकास के लिए करें कार्य

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राज्य सरकार की जन कल्याण के मुद्दों पर क्लास ली। मंत्रियों व विधायकों को समाज के जरूरतमंद वर्ग के विकास के लिए कार्य करने व विविध योजनाआें के प्रभावी अमल के लिए कहा। हालांकि इस क्लास में भाजपा के ही कुछ विधायकों के नहीं पहुंचने की भी चर्चा रही। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य मंत्रियों ने अधिवेशन के दौरान भी संघ की नसीहत का पालन करने को कहा। गौरतलब है कि 2014 में राज्य में भाजपा के नेतृत्व की सरकार बनने के बाद विधानमंडल के शीतसत्र के दौरान संघ की ओर से सरकार के लिए क्लास का आयोजन किया जाता है। इस बार संघ की ओर से विदर्भ प्रांत कार्यवाह दीपक तामशेट्टीवार ने दिशानिर्देश दिये। हेडगेवार भवन में पहुंचे मंत्री व विधायक: बुधवार को सुबह से ही रेशमबाग स्थित हेडगेवार स्मृति भवन में भाजपा के मंत्रियों व विधायकों के पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया था। मुख्यमंत्री फडणवीस के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे भी क्लास में पहुंचे थे। संघ सूत्र के अनुसार सरकार को विदर्भ व अन्य विभाग के ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य पर अधिक ध्यान देने को कहा गया है। पश्चिम विदर्भ में संघ ने गांवों में सामाजिक स्थिति का सर्वे किया है। समाज में एकता व सम्मान भाव जगाने के लिए काम करने की आवश्यकता है। आदिवासी क्षेत्रों में संघ की वनवासी शाखा के माध्यम से काम किये जा रहे है। गडचिरोली जैसे दुर्गम क्षेत्र में भी संघ के कार्यकर्ता शिक्षा का कार्य कर रहे है। शैक्षणिक केंद्र काम कर रहे हैं। आदिवासी विद्यार्थियों के लिए सरकारी बाल आश्रम की स्थिति अच्छी नहीं होने की शिकायत बार बार मिल रही है। लिहाजा संघ की ओर से कहा गया कि जरुरतमंद वर्ग की सहायता के लिए योजनाआें को प्रभावी तरह से अमल में लाना होगा। संघ की विचारधारा में अंत्योदय का भाव सबसे अधिक महत्व रखता है। लिहाजा सरकारी योजनाओं में भी अंत्योदय की भावना को प्रभावी रखने काे कहा गया। 
 

Created On :   20 Dec 2017 4:07 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story