आरटीओ में महिलाओं, दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए बनेगी हैल्प डेस्क

RTO will have help desk for women, disabled and elderly
आरटीओ में महिलाओं, दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए बनेगी हैल्प डेस्क
आरटीओ में महिलाओं, दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए बनेगी हैल्प डेस्क

डिजिटल डेस्क जबलपुर । आरटीओ में लोगों की सुविधाएँ बढ़ाए जाने को लेकर सभी आरटीओ को निर्देश िदए गए हैं। परिवहन आयुक्त मुकेश जैन विगत दिनों वीडियो कॉन्फेंस के जरिए मुख्यालय ग्वालियर से सभी आरटीओ से चर्चा कर लोगों की सुविधाएँ और बेहतर बनाने को लेकर सुझाव माँग रहे थे। बताया जाता है कि इन सुझावों के आधार पर लोगों के लिए सुगम व्यवस्था को लेकर परिवहन आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए हैं। इसमें आरटीओ में महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए अलग से हैल्प डेस्क बनाई जाएगी। इसके साथ ही सिटीजन चार्टर को कड़ाई से लागू किया जाएगा। आरटीओ एप को डेव्हलप किया जाएगा जिससे लोगों को आवेदन भरने एवं जानकारी हासिल करने में सरलता हो। कर्मियों के व्यवहार को सुधारने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। वीसी के दौरान अतिरिक्त परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना, आरटीओ संतोष पॉल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण सम्मिलित हुए। 


 

Created On :   17 Aug 2020 1:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story