स्टंटबाजी के चलते कामठी थाना इलाके में लाठीचार्ज, शहर भाजपा अध्यक्ष गिरफ्तार

Ruckus on arresting people doing stunt on vehicle in Kamptee
स्टंटबाजी के चलते कामठी थाना इलाके में लाठीचार्ज, शहर भाजपा अध्यक्ष गिरफ्तार
स्टंटबाजी के चलते कामठी थाना इलाके में लाठीचार्ज, शहर भाजपा अध्यक्ष गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,नागपुर। कामठी में वाहन से स्टंटबाजी करने वाले आरोपियों को पकड़कर थाने में ले जाने पर जमकर हंगामा किया गया। जुना कामठी के वरिष्ठ थानेदार के केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे की तोड़फोड़ करने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा तब भीड़ शांत हुई। थाना परिसर में रखे दोपहिया वाहनों की तोड़फोड़ कर दी गई। हंगामा करने वालों को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी विवेक मंगतानी, अनूप तोमर, खुशाल नानवानी, सिद्धार्थ पैगवार, वेदांत पैगवार, पंकज नालनवार, संदिप कनाेजिया, अभिषेक  तालेवार, ऋषि खेतान, सुभाष ममतानी, राहुल पमलानी, कमलेश शर्मा,आकाश भोंगे ,सागर चकोले व अन्य 100 से 150 आरोपियों के खिलाफ धारा 143, 145, 147, 149,153,353,201,427,294 सहधारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है। भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक मंगतानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।

बताया जाता है कि भाजी मंडी क्षेत्र के कुछ युवकाें ने बुधवार की रात करीब 8 बजे कांटी ओली स्थित भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक मंगतानी के घर के सामने से हुड़दंग मचाते हुए तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाते हुए जा रहे थे। इसकी शिकायत पुलिस थाने में करने पर पुलिस ने मामूली विवाद समझकर आरोपियाें को जुना पुलिस स्टेशन में लाकर छोड़ दिया। इसके बाद शिकायत किए जाने से युवकों को गुस्सा आ गया वह अपने अन्य साथियों को लेकर विवेक मंगतानी के घर पहुंचकर मारपीट की। इस घटना से गुस्साए विवेक मंगतानी ने रात 11 बजे के आसपास भाजपा कार्यकर्ताओं और मध्य कामठी के 100 से 150 लोगों के साथ जुना कामठी थाने का घेराव करने पहुंचे।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की जाने लगी। इस दौरान मंगतानी व कार्यकर्ताओं ने थाने के अंदर घुसकर हंगामा करने लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। थाने के अंदर भीड़ को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल बुला लिया। इस बीच कुछ युवक आरोपियों ने सफेद रंग की एक्टिवा को थाने के अंदर से निकालकर तोड़फोड़ कर उसे जलाने की कोशिश करने लगे। रात करीब 3 बजे के दरमियान पुलिस ने भीड़ का गुस्सा बढ़ता देखकर लाठीचार्ज कर लिया। इस दौरान शहर अध्यक्ष विवेक मंगतानी, मनोज बत्रा, भैयाजी यादव  आदि दर्जन भर कार्यकर्ताओं  को चोटें आई।  बताया जा रहा है  कि तेज वाहन चलाने की घटना के कुछ देर पहले भी इन आरोपियों ने पटाखा फोड़ने को लेकर गुलाब सदन के पास विवाद किया था। गुरुवार को सुबह कामठी परिसर में कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांत हो गई है। 

Created On :   8 Nov 2018 3:25 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story