- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- व्यापारी के दफ्तर घुसकर तोड़फोड़ ,...
व्यापारी के दफ्तर घुसकर तोड़फोड़ , आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मामूली विवाद के चलते आधा दर्जन हमलावरों ने सोमवार की शाम को कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के दफ्तर में तोडफोड़ करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी । इससे तनाव का माहौल बना रहा। मामले में आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार जाटतरोड़ी निवासी व्यापारी सुमित सत्यनारायण जायसवाल (41) का अप्सरा चाैक के पास ग्लोबल मिनरल नाम से निजी दफ्तर है। जिससे वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों की आस-पास के लोगों से जान पहचान हो गई। उनसे उसकी हंसी मजाक भी चलती रहती थी। सोमवार की दोपहर को दफ्तर के चपरासी की हंसी मजाक के बीच किसी से कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद प्रफुल उर्फ शाम्या इझनकर (24), मिलींद धवड़ (30), संजय बोबडे (45 ) ,आकाश आरेकर (29) ,विजय तेलंग (35 ) और हरीश किनरले (28) सभी अप्सरा चौक निवासी चपरासी से बात कर जबरन दफ्तर में घुस आए,लेकिन उस वक्त चपरासी को किसी काम के चलते बाहर भेजा गया था। जिससे सुमित ने इन लोगों को भी बाहर जाने के लिए कहा जिससे विवाद और बढ़ गया। इससे आग बबूला हुए उक्त लोगों ने हमला बोल दिया।
दफ्तर में तोड़फोड़ की गई। दरवाजे का कांच,कुर्सी,फैन आदि सामान की तोडफोड़ की गई जिससे सुमित को दस हजार रुपए का नुकसान हुआ है। घटित प्रकरण के दौरान सुमित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इससे तनाव का माहौल बना रहा। प्रकरण के दौरान हमले की सूचना फोन पर संबंधित थाने को दी गई,लेकिन पुलिस पहुंचने के पहले ही हमलावर भाग निकले। देर रात प्रकरण दर्ज कर कुछ हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें मंगलवार को अदालत में भी पेश किया गया,शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
मिक्सर मशीन की सफाई के दौरान मौत मामले में सहकर्मी के खिलाफ प्रकरण दर्ज
गत दिनों मिक्सर मशीन की चपेट आने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। उसके लिए मृतक के सहकर्मी को जिम्मेदार ठहराया गया है। सोमवार को उसके खिलाफ हिंगणा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार वेड़ा हरिशचंद्र निवासी अशोक वांढरे (60 ) और सतीश माहुर्ले हिंगणा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पी.के.कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। ईद के दौरान काम बंद होने से अशोक और सतीश को मिक्सर मशीन की साफ - सफाई करने के लिए लगाया गया था। मिक्सर मशीन में निर्माण सामग्री का मिश्रण तैयार किया जाता है। बहुत दिनों से उसकी सफाई नही हुई थी। इस कारण अवकाश के दिन मशीन की सफाई की जा रही थी। दोनों मजदूर मशीन के अंदर सफाई के लिए उतरे थे।
सफाई काम खत्म होने के बाद सतीश मशीन से बाहर निकला। जिससे सतीश को यह लगा कि उसके पीछे-पीछे अशोक भी बाहर आया है। असंजस की वजह से उसने मिक्सर मशीन चालू की। जिससे अशोक की मौत हो गई। मिक्सर मशीन में उसकी हड्डिया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां पर उपचार के कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। शुरुआती दौर में प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज किया गया था। जांच के दौरान अशोक की मौत सतिश के लापरवाही की वजह से होने का खुलासा हुआ। जिससे सोमवार को सतीश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
Created On :   27 Aug 2019 5:30 PM IST