- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी से मिले...
केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी से मिले सहारा के चीफ सुब्रतो राय

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सहारा चीफ सुब्रतो राय ने नागपुर में केन्द्रीय मंत्री नितीन गड़करी से मुलाकात की। इसके पूर्व सहारा ग्रुप के कर्मचारियों और अधिकारियों ने ग्रीक स्टाइल में ग्रुप के परंपरागत अभिवादन तरीके से फूलों की भेंट देकर कर उनका स्वागत किया। बैंड बाजे के साथ उन्हें कार तक ले गए। राय ने होटल प्राइड में कंपनी के प्रबंधकों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित किया। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी के रवि नगर स्थित नए निवास स्थान भक्ति में उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के कई कयास लगाए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारा ग्रुप की 40वीं वर्षगांठ पर सुब्रतो देश के विभिन्न शहरों में अपने कर्मियों और इन्वेस्टर्स के साथ मिल रहे हैं। गुवाहाटी, कोलकाता, त्रिपुरा, हैदराबाद, रायपुर होते हुए वे नागपुर पहुंचे हैं। इसके बाद अहमदाबाद और जयपुर का भी वे दौरा करेंगे।
मानकापुर स्पोर्ट काम्पलेक्स में बैठक
सहारा ग्रुप की 40वीं वर्षगांठ पर ग्रुप की ओर से मानकापुर स्थित विभागीय क्रीड़ा संकुल में सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में ग्रुप से जुड़े स्टाफ और निवेशकों के साथ बैठक ली जाएगी। बैठक में दो हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई है। इस पूरे आयोजन में मीडिया को दूर रखा गया है। हालांकि, फोटोग्राफर्स को विशेष व्यवस्था के तहत फोटो खींचने के लिए अनुमति प्रदान की जाएगी।
कयास अलग-अलग
सूत्र बताते हैं कि, सुब्रतो दोबारा नए जोश के साथ नए बिजनेस में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं। इसमें ऑनलाइन शिक्षा क्षेत्र में ग्रुप की जगती रुचि भी एक अहम वजह मानी जा रही है। नागपुर उभरते एजुकेशन हब के रूप में देखा जा रहा है। वहीं मल्टिमोडल कार्गो हब जैसी संकल्पनाओं का भी अपनी ओर आकर्षित करना एक बड़ी वजह मानी जा रही है। नितीन गडकरी इन दोनों क्षेत्रों में उपराजधानी को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। ऐसे में सुब्रतो राय की उनकी साथ मुलाकात को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, सेबी की अटकलों से जूझ रहे ग्रुप के लिए नागपुर एक बड़ा सहारा साबित हो सकता है।
अनुशासन और ज्ञान का होना जरूरी: सुब्रतो राय
सहारा ग्रुप की 40वीं वर्षगांठ पर ग्रुप की ओर से मानकापुर स्थित विभागीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित सम्मेलन में सम्मेलन में सुब्रतो राय ने संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन और ज्ञान का होना जरूरी है। उन्होंने इसके कई उदाहरण भी दिए। इस मौके पर उन्होंने ग्रुप से जुड़े स्टाफ और निवेशकों के साथ बैठक की। बैठक में हजारों लोग उपस्थित थे। इस पूरे आयोजन में मीडिया को दूर रखा गया सिर्फ फोटोग्राफर्स को विशेष व्यवस्था के तहत फोटो खींचने के लिए अनुमति प्रदान की गयी।




Created On :   23 Oct 2017 1:05 PM IST