- दिल्ली: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी।
- बैरीकेड हटा कर, युवा किसानों ने किया दिल्ली में प्रवेश, देश में पहली बार गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड
- पेट्रोल, डीजल के दाम में बड़ी वृद्धि, दिल्ली में 86 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल, मध्यप्रदेश में 94 रुपए लीटर
- 7 महीनों में भारत में कोविड के सबसे कम 9 हजार मामले दर्ज
- यूपी: नई आबकारी नीति 1 अप्रैल से होगी लागू, घर में रख सकेंगे शराब की 12 बोतल
आज से साईं महोत्सव, सिल्लेवाड़ा में महाप्रसाद कल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कामठी-कन्हान रोड आडा पुलिया स्थित साईं मंदिर में साईं महोत्सव का आयोजन 8 से 14 अक्टूबर तक किया गया है। 8 अक्टूबर को सुबह 5 बजे कलश स्थापना साईंभक्तों के हाथों हुई। सुबह शोभायात्रा जागनाथ मंदिर कामठी से निकलकर शहर भ्रमण करते हुए दोपहर तक साईंबाबा मंदिर आडा पुल पहुंची। रात 9 बजे राहण दहन कार्यक्रम होने जा रहा है। 9 अक्टूबर को शाम 7 से रात 10 बजे तक हनुमान भजन मंडल पटेल नगर कन्हान द्वारा भजनों की प्रस्तुति, 10 अक्टूबर को कामठी के श्री सालासर रामायण मंडल द्वारा संुदरकांड का पाठ शाम 7 से रात 10 बजे तक होगा। 11 अक्टूबर को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक माऊली महिला भजन मंडल, शिवनगर कन्हान तथा शाम 7 से रात 10 बजे तक अरुणोदय भजन मंडल इंदिरा नगर कन्हान द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 12 अक्टूबर को शाम 7 से रात 10 बजे तक श्री मारोतराव नागमोते शिव भजन मंडल वराडा द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी। 13 अक्टूबर को अभिषेक पूजा और हवन का कार्यक्रम प्रात: 5 बजे तथा रात 10 बजे से गुरुदास उइके संगीत भजन मंडल कांद्री माइंस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कोजागीरी शरद पूर्णिमा का प्रसाद रात 1 बजे वितरित किया जाएगा। 14 अक्टूबर को विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा भजनों का कार्यक्रम होगा। दोपहर 1 बजे से महाप्रसाद का शुभारंभ होगा। दोपहर 2 से रात 10 बजे तक रक्तदान शिविर का अायोजन किया गया है। जिसमें ब्लड बैंक शासकीय मेडिकल कालेज नागपुर द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएगी। साईं महोत्सव के सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील आयोजन समिति की ओर से की गई है।
सिल्लेवाड़ा में महाप्रसाद कल
वहीं स्थानीय वार्ड क्रमांक 2, चांदनी चौक में साईं महिला दुर्गा उत्सव मंडल की ओर से नवरात्र उत्सव पर माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। मंडल द्वारा बुधवार 9 अक्टूबर को शाम 6 बजे से आगमन तक महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। सफलतार्थ लाल यादव, कुंदन बहोरिया, वीरेंद्र यादव, सोनू सूर्यवंशी, कुणाल घोड़मारे, संजय पिपले, संजय शिवहरे, मानसिंह सूर्यवंशी, अनूप बहोरिया, प्रदीप यादव, लड्डू चंदुलकर, संतोष बहोरिया, संजय पासवान, नुन्नू पासवान, अर्जुन तिवारी, राधेश्याम वरखडे, लक्ष्मण पिपले आदि प्रयासरत हैं। आयोजकों ने महाप्रसाद का लाभ उठाने की अपील की है।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।