टैलेंट दिखाने मिलेगा मंच, सक्षम नेशनल कॉम्पिटिशन जीतकर जा सकते हैं विदेश

Saksham national competitions 2019 essay painting and quiz
टैलेंट दिखाने मिलेगा मंच, सक्षम नेशनल कॉम्पिटिशन जीतकर जा सकते हैं विदेश
टैलेंट दिखाने मिलेगा मंच, सक्षम नेशनल कॉम्पिटिशन जीतकर जा सकते हैं विदेश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। स्कूली छात्र-छात्राओं को अब तीन अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। उन्हें यह मंच प्रदान करेगा पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन। इसके अंतर्गत सक्षम नेशनल कॉम्पीटिशन का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत बच्चों को निबंध, पेंटिंग, क्विज में भाग लेने का माैका मिलेगा। यह कॉम्पिटिशन जिला, राज्य और जोनल, तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। जोनल टीम नेशनल के फाइनल में भागीदारी करेगी। इसके अलावा दूसरा चरण इंडिविजुअल्स के लिए होगा। इसमें इंडिविजुअल क्विज का आयोजन किया जाएगा। जिसमें छात्र ब्रांज, सिल्वर और गोल्ड मेडल प्राप्त कर पाएंगे। यह कॉम्पिटिशन 30 सितंबर तक होगी। इसके विजेताओं को जापान की ट्रिप, लैपटॉप और गिफ्ट दिए जाएंगे। कुल ढाई करोड़ रुपए के उपहार प्रदान किए जाएंगे।

एक नजर में 3 प्रतियोगिता 

निबध - यह कॉम्पिटिशन 23 भाषाओं में होगा। इसमें कक्षा 7वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। इसमें एक छात्र केवल एक ही भाषा में भागीदारी कर सकेगा। उन्हें 700 शब्दों में ऐसे लिखना होगा। इसके लिए बच्चों को 1 घंटे का समय मिलेगा।

ड्राइंग - इसमें दो कैटेगरी में छात्र शामिल होंगे। पहली कैटेगरी में कक्षा 5वीं से 7वीं और दूसरी कैटेगरी में कक्षा 8वीं से 10वीं के छात्र भागीदारी करेंगे। यह दो घंटे की अवधि का होगा। इसके लिए ए थ्री साइज की आर्ट शीट दी जाएगी।

क्विज - ये कॉम्पिटिशन ऑनलाइन होगा। यह सभी स्कूलों के लिए कंपल्सरी होगा। इसमें कक्षा 7वीं से 10वीं के छात्र-छात्राएं शामिल हो पाएंगे। इसमें जनरल नॉलेज से सवाल पूछे जाएंगे। जोनल के फाइनलिस्ट नेशनल में जाएंगे। विजेताओं को विदेश की ट्रिप कराई जाएगी। 

दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से सखे सोबती फाउंडेशन की ओर से ‘दहावी अभ्यासचे सोपान’ का आयोजन रविवार को सक्करदरा के ओमनगर स्थित विदर्भ बुनियादी स्कूल के सेवादल सभागृह में किया गया। संगठन की ओर से सेवादल शिक्षण संस्था के अध्यक्ष संजय शेंडे ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों का स्वागत किया। शुभ्रा रॉय ने अंग्रेजी, मिलिंद भाकरे ने गणित, ज्योति मेडपिलवार ने विज्ञान विषय से संबंधित जानकारियां विद्यार्थियों काे दी। ये तीनों ही महाराष्ट्र पाठ्यपुस्तक मंडल के अभ्यासवर्ग समिति के सदस्य हैं।

साथ ही बालरोग व मानवशास्त्र के विशेषज्ञों ने भी छात्र-छात्राओं को संबाेधित किया। श्रुति पांडवकर, अंजुषा पांडवकर ने गीत प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के दौरान किन बातों का ध्यान रखना है, इसकी विस्तार से जानकारी दी। विभिन्न विषयों के महत्वपूर्ण पाठों के बारे में बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन दिलीप भिवापुरकर ने किया। सफलतार्थ स्कूल के शिक्षकों, कर्मचारियों और संगठन के सदस्यों ने सहयोग किया। 
 

Created On :   24 July 2019 2:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story