खासदार सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होंगे सलमान- हेमा मालिनी

Salman Khan and Hema Malini will attend the cultural festival
खासदार सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होंगे सलमान- हेमा मालिनी
खासदार सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होंगे सलमान- हेमा मालिनी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। इस बार नया वर्ष शहरवासियों के लिए खास होने जा रहा है। नए वर्ष में शहर में अनेक मनोरंजक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। आगाज 6 जनवरी को अभिनेता सलमान खान की उपस्थिति में होगा। उसके बाद पूरे माह फिल्मों के अलावा अन्य क्षेत्र के कलाकारों व विशेषज्ञों का यहां आना-जाना लगा रहेगा। वर्ष भर यह आयोजन होगा। यह शानदार पेशकश होगी, खासदार सांस्कृतिक महोत्सव के तहत।

सांस्कृतिक क्षेत्र की हस्तियाें की रहेगी प्रस्तुति: 

 दरअसल भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी की सांस्कृतिक क्षेत्र में रुचि को देखते हुए उनके समर्थकों ने यह कार्यक्रम प्रारूप तैयार किया है। कार्यक्रम आयोजन को लेकर समिति भी बनाई गई है। जिसमें सांस्कृतिक क्षेत्र की हस्तियां मंच पर दिखेंगी।  बताया गया है कि जनवरी माह में ही इस महोत्सव के तहत 10 से 12 कार्यक्रम होंगे। इनमें विवेकानंद, शिवाजी महाराज के अलावा अन्य महापुरुषों के जीवन दर्शन पर आधारित महानाटक की प्रस्तुति की जाएगी। संगीत संध्याओं का भी आयोजन होगा। युवाओं के लिए विशेष मोटिवेशन कार्यक्रम होंगे, जिसमें गौड़ गोपालदास जैसे ख्यात मोटिवेटर गुरु रहेंगे। महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य प्रा.अनिल सोले, सचिव जयप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश बागड़ी हैं। कार्यक्रम की तैयारियों में समिति के पदाधिकारी और सदस्य जोरों से जुटे हुए हैं।

सलमान खान करेंगे महोत्सव का उद्घाटन:

6 जनवरी को सलमान खान खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का उद्धाटन करेंगे। गायक सुदेश भोसले व उनकी टीम गीत संगीत पेश करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय हनुमान नगर में होगा। महोत्सव के लिए तैयारियां की जा रही है।
-7 जनवरी को गायक अभिजीत भट्टाचार्य का शो होगा। 
-11 जनवरी को सुरेश भट सभागृह में वीर सावरकर के जीवन दर्शन पर डॉ. सच्चिदानंद शेवडे कार्यक्रम पेश करेंगे। 
-12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद पर व्याख्यान होगा। 
-13 जनवरी का कार्यक्रम युवाओं के लिए रहेगा। स्वामी गौर गोपाल महाराज मोटिवेट करेंगे। 
-20 जनवरी को चाणक्य नाटक का मंचन होगा। 
-28 जनवरी को हेमामालिनी द्वारा द्रौपदी नृत्य नाटिका पेश की जाएगी।

Created On :   26 Dec 2017 1:16 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story