अंतर्राष्ट्रीय नाट्य समारोह में समोइया ने जीते 11 पुरस्कार, ओम मंच पर अस्तित्व ने बरेली में रचा इतिहास

Samoa won 11 awards at the International Theater Festival in chhindwara
अंतर्राष्ट्रीय नाट्य समारोह में समोइया ने जीते 11 पुरस्कार, ओम मंच पर अस्तित्व ने बरेली में रचा इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय नाट्य समारोह में समोइया ने जीते 11 पुरस्कार, ओम मंच पर अस्तित्व ने बरेली में रचा इतिहास

डिजिटल डेस्क छिन्दवाड़ा । उत्तरप्रदेश के बरेली में विगत दिनों अंतर्राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ईरान, श्रीलंका, बंगलादेश के अलाबा भारत की 47 नाट्य संस्थाओं ने भाग लिया। जिसमें जिले की संस्था ओम मंच पर अस्तित्व ने शानदार प्रस्तुति देकर विभिन्न वर्गो में 11 पुरस्कार प्राप्त कर इतिहास रच दिया।
उक्ताशय की जानकारी संस्था के विजय आनंद दुबे, शिरिन आनंद दुबे एवं राजेन्द्र आचार्य ने स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता में प्रदान की। उन्होंने बताया कि जय मानस मंडल इकलहरा एवं ओम मंच पर अस्तित्व के 27 सदस्यीय दल ने समोइया नाटक की प्रस्तुति से सभी को रोमांचित कर दिया।
रंग यात्रा का भी प्रथम पुरस्कार
अंतर्राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव मेें रंग यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें देश विदेश के सभी कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जिसमें ओम मंच पर अस्तित्व के कलाकारों ने लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। जिले के दल ने सभी श्रेणियों में अपना परचम लहरा दिया जिसके चलते प्रतिष्ठित सम्मान पंचाल पुरस्कार के लिए दल को नामांकित किया गया।
इन श्रेणियों में मिला सम्मान
समारोह में सर्वश्रेष्ठ नाटक समोइया, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक शिरिन आनंद दुबे, संगीत समोइया विजय बंदेवार व सुनील वंशकार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री आरफा कुरैशी, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री द्वितीय रोशनी विश्वकर्मा, सर्वश्रेष्ठ रंग प्रकाश द्वितीय हिमांशु भार्गव, चारित्रिक अभिनेता द्वितीय शिरिन आनंद दुबे, नृत्य सामूहिक ओम मंच पर अस्तित्व, सामूहिक लोकगायन द्वितीय ओम मंच पर अस्तित्व, सर्वश्रेष्ठ रंगयात्रा एवं पांचाल पुरस्कार प्राप्त हुआ है।पंचाल पुरस्कार के लिए दल को नामांकित किया गया।
 रहे शामिल
समोइया नाटक के टीम लीडर विजय आनंद दुबे, निर्देशक शिरिन आनंद दुबे, टीम मैनेजर नेहा वानिया, विजय बंदेवार, स्पंदन दुबे, अतुल विश्वकर्मा, शिवानी वानिया, रोशनी विश्वकर्मा, विक्रम टांडेकर, हिमांशु भार्गव, राहुल मोनवे, चिराग वानिया, आरफा कुरैशी, प्रांजुल विश्वकर्मा, रोहित उइके, अरविंद धुर्वे, राम कुमार यादव बलराम यदुवंशी, दुर्गेश यदुवंशी, सुनील वंशकार, रिंकू वंशकार, भावना बंदेवार, दामिनी चौरसिया, हेमा डेहरिया, तुषार सल्लाम एवं गोविंदा यदुवंशी शामिल है।

Created On :   6 Feb 2018 1:57 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story