- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वर्धा
- /
- सत्तार ने कहा- नुकसानग्रस्त किसान...
सत्तार ने कहा- नुकसानग्रस्त किसान मदद से वंचित नहीं रहेगा

By - Bhaskar Hindi |19 Aug 2022 4:46 PM IST
अतिवृष्टि सत्तार ने कहा- नुकसानग्रस्त किसान मदद से वंचित नहीं रहेगा
डिजिटल डेस्क, वर्धा। इस वर्ष हुई अतिवृष्टि से वर्धा, यवतमाल और अमरावती जिले की फसलों का भारी नुकसान हुआ है। नुकसान का जायजा लेने राज्य के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार शुक्रवार को वर्धा, यवतमाल और अमरावती जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने नुकसानग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन को शीघ्र पंचनामा कर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। अतिवृष्टि के कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है। नुकसानग्रस्त किसानों का दुख उनके खेतों में जाकर समझने का प्रयास किया जा रहा है। जिनका नुकसान हुआ है, ऐसा एक भी किसान सरकारी मदद से वंचित नहीं रहेगा। यह बात कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने कही।
Created On :   19 Aug 2022 10:15 PM IST
Next Story