प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प लेकर बचाएं पृथ्वी-सोले

Save the World with Pledge of plastic Redemption: anil sole
प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प लेकर बचाएं पृथ्वी-सोले
प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प लेकर बचाएं पृथ्वी-सोले

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पृथ्वी को बचाने के लिए पर्यावरण को संतुलित करना होगा और उसके लिए प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प लेना होगा। सरकार प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा चुकी है अब हमें भी अपनी जिममेदारी को समझते हुए इस पर रोक लगानी होगी। यह आह्वान विधायक अनिल सोले ने किया। वह ग्रीन विजिल फाउंडेशन व नागपुर महानगरपालिका के तत्वावधान में आयोजित जनजागृति कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे। 

पर्यावरण बचाने किया आह्वान
कार्यक्रम में नगरसेवक प्रवीण दटके, नगरसेविका रूपा राय, धरमपेठ जोन के सहायक आयुक्त महेश मोरोणे, ग्रीन विजिल फाउंडेशन के संस्थापक कौस्तुभ चर्टजी, डा.कविता रतन, टीम लीडर सुरभि जैस्वाल, धरमपेठ जोनल अधिकारी दीनदयाल टेंभेकर आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्रीन विजिल के कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक कचरा के नुकसान, दुष्परिणाम, लोगों को होने वाली परेशानी की जानकारी पोस्टर के माध्यम से दी।

रिड्यूज, रिसाइकलिंग, रियूज को अमल में लाकर पर्यावरण की प्राकृतिक संपदा के संरक्षण, ऊर्जा बचत, कचरे का वर्गीकरण, अनुकूल पर्यावरण जीवनशैली को अपनाने के विषय की जानकारी शक्ति रतन, मेहुल कोसुरकर, कल्याण वैद्य, बिष्णुदेव यादव, शीतल चौधरी, अभय पौनीकर, विकास यादव, कार्तिकी कावले, अमोल भलमे, अमित पालिया आदि ने दी। 

यहां से हुई शुरुआत
उल्लेखनीय है कि  वर्ष 1969 में कैलीफोर्निया में संत बारबरा के समुद्र के पास पानी में तेल की परत दिखी थी जिस पर अमेरिका के पूर्व सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण बचाव के लिए कुछ करने का विचार रखते हुए अर्थ डे नेटवर्क नामक संस्था की स्थापना की। इसके बाद 1970 में सबसे पहले विश्व वसुंधरा दिवस मनाया गया। 195 देशों में एक साथ यह दिवस मनाया जाता है।

सुरभि राइजिंग स्टार से सम्मानित
पर्यावरण क्षेत्र में काम करने वाली ग्रीन विजिल संस्था की टीम लीडर सुरभि जैस्वाल को पर्यावरण में उनके योगदान के लिए अर्थ डे नेटवर्क ने राइजिंग स्टॉर से सम्मानित किया। यह सम्मान पाने वाली सुरभि दूसरी पर्यावरणप्रेमी है, इसके पूर्व कश्मीर के एक युवा को सम्मानित किया गया है।

Created On :   24 April 2018 2:35 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story