महाराष्ट्र में स्कूल-कॉलेज-मॉल बंद, राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 31

School-college-mall closed in Maharashtra, corona patients reach 26 in state
महाराष्ट्र में स्कूल-कॉलेज-मॉल बंद, राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 31
महाराष्ट्र में स्कूल-कॉलेज-मॉल बंद, राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 31

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने अब राज्य के सभी मॉल भी 31 मार्च तक बंद करने का फैसला किया है। साथ ही शहरी इलाकों के सभी स्कूल, कॉलेज, आंगनवाडी और निजी कोचिंग व ट्यूशन क्लासेस भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं। ग्रामीण इलाके के स्कूल, कॉलेजों में फिलहाल पढ़ाई जारी रहेगी। स्थानीय जिलाधिकारी और डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इन पर एहतियात बरतने और जरूरी फैसले लेने का जिम्मा होगा। इस बीच राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।  

शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि किराना दुकानों को बंद से अलग रखा गया है। डी मार्ट जैसी जगहें जहां किराने के सामान मिलते हैं वह खुली रहेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि सिनेमाघर बंद रखने के आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लोगों से अपील की है कि विवाह समारोहों को एकदम सादा रखें और कम से कम लोग इसमें शिरकत करें। बता दें कि पुणे में अब भी कोरोना के सबसे ज्यादा 10 मरीज हैं। इसके बाद मुंबई का नंबर आता है जहां 5 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

नागपुर में कोरोना मरीजों के संख्या 4 है। इसके अलावा यवतमाल में दो जबकि पनवेल, कल्याण, अहमदनगर, ठाणे, नईमुंबई में एक-एक मरीज पाए गए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया कि मरीजों ज्यादातर विदेश से आए लोग हैं। उनके संपर्क में आए चार लोगों भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं बुलढाणा जिले में एक व्यक्ति के कोरोना से मौत की खबरों पर स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह कोरोना से पीड़ित था। 

बढ़ रहे कोरोना के मरीज

शहर               मरीजों की संख्या

पुणे                10
मुंबई                5
नागपुर             4
यवतमाल          2
अहमदनगर       1
पनवेल              1
कल्याण            1
ठाणे                 1
नई मुंबई           1
 

Created On :   15 March 2020 9:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story