विज्ञान मेला: 100 से अधिक मॉडल पेश करेंगे नन्हे साइंटिस्ट

Science Fair: more than 100 models will be presented by younger scientist
विज्ञान मेला: 100 से अधिक मॉडल पेश करेंगे नन्हे साइंटिस्ट
विज्ञान मेला: 100 से अधिक मॉडल पेश करेंगे नन्हे साइंटिस्ट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में कल से होने वाले विज्ञान मेले में 100 से अधिक माडल नन्हे साइंटिस्ट पेश करेंगे।एसोसिएशन फॉर रिसर्च एंड ट्रेनिंग इन बेसिक साइंस एजुकेशन तथा नागपुर महानगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले अपूर्व विज्ञान मेला के लिए दो दिवसीय छात्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रभाषा भवन परिसर में हुआ। अध्यक्षता मनपा के मेला समन्वयक राजेंद्र पुसेकर ने की। विशेष अतिथि राजेश्वर लाटा थे। इस दौरान पुसेकर ने कहा कि अपूर्व विज्ञान मेला के माध्यम से मनपा शालाओं के विद्यार्थियों की प्रतिभा सामने आती है।

छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है मेला

नागपुर महानगर के साथ ही अब महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए यह प्रेरणास्पद हो गया है। 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित इस विज्ञान मेले में विज्ञान के 100 से अधिक प्रयोगों को मनपा शालाओं के 200 विद्यार्थी प्रदर्शित करेंगे, उन्हें मनपा शालाओं की विज्ञान शिक्षिकाएं प्रशिक्षण दे रही हैं। इनमें ज्योति मेडपिलवार, नीता गडेकर, पुष्पलता गावंडे, नीलिमा अढाऊ, दीप्ति बिष्ट, वंदना चव्हाण, संगीता कुलकर्णी, सुनीता झरबडे आदि शामिल हैं। संचालन और आभार प्रदर्शन मनीषा मोगलेवार ने किया। इस वर्ष विज्ञान की कई अन्य शाखाओं के प्रयोग भी कार्यशाला में शामिल किए गए हैं। इनमें अधिकांश प्रयोग कक्षा 6 से कक्षा 10वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित हैं। घरों में आसानी से उपलब्ध वस्तुओं से निर्मित, विज्ञान के सरल, रोचक और कम खर्चीले वस्तुओं से इन प्रयोगों को निर्मित किया जाता है।

विद्यार्थी सीखेंगे डिजाइनिंग, प्लानिंग व कंस्ट्रक्शन के गुर

सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में बनाए रखने के लिए केडीके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और एक कंपनी के बीच करार हुआ है। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।  विद्यार्थियों और शिक्षकों को डिजाइनिंग, प्लानिंग व कंस्ट्रक्शन का प्रशिक्षण भी  दिया जाएगा। प्राचार्य डा. डी.पी. सिंह, उप प्राचार्य डॉ. ए.एम. बादर, सिविल इंजीनियरिंग विभाग प्रमुख डॉ. वाल्सन वर्गीस, कंपनी के संचालक प्रफुल्ल बैद्य ने करार किया। इस मौके पर डॉ. एन.आर. धमगे, प्रो. एस.आर. सातोणे, प्रो. एम.एन. उमरे, प्रो. सी.एस. धनदाेड़े, प्रो. आर.आर. गडपांडे आदि उपस्थित थे। 

Created On :   28 Nov 2017 2:08 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story