- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Scorching heat, cooler and ac fail, temperature cross 46 degree
दैनिक भास्कर हिंदी: झुलसा रही गर्मी, कूलर,एसी हुए फेल, तापमान 46 डिग्री के पार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। झुलसाती गर्मी के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सूरज की प्रचंड तेज किरणें इन दिनों हर किसी को परेशान कर रही है। कूलर और एसी भी फेल हो गए हैं। दिन तो तप ही रहा है रात भी भीषण गर्मी में गुजारनी पड़ रही है। शहर का तापमान लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। इससे रेड अलर्ट बरकरार है। गुरुवार के दिन नागपुर का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को तापमान 46 डिग्री पर पहुंचने पर मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया था। तापमान बढ़ने से रात को भी बेचैनी महसूस हो रही है।गर्मी से राहत के सारे उपाय फेल हो रहे हैं।
भीषण गर्मी में भी लोग चुनाव परिणाम की पल-पल की खबरें लेते रहे
बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी थी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 46.2 और न्यूनतम 28.8 रहा। बीच-बीच में बादल भी छाए रहे, इसके बावजूद तापमान में कमी नहीं आई। गुरुवार को शहर एक तरफ रेड जोन में रहा, वहीं दूसरी तरफ चुनाव की गर्मी भी चरम पर रही। पूरे दिन मतगणना का क्रम जारी रहा। लोग भीषण गर्मी के बावजूद काउंटिंग स्थल के आसपास परिणाम की पल-पल की खबरें जानने के लिए डटे रहे। गुरुवार को पूरे विदर्भ में लगभग एक समान तापमान रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में स्थिरता बनी रह सकती है। अगले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बढ़ते तापमान और इससे होने वाली बीमारियों से बचने की सलाह स्वास्थ्य विभाग ने किया है। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। मौसम कभी शुष्क तो कभी नमी के कारण पूरे विदर्भ में गर्मी की प्रचंडता बढ़ रही है। चंद्रपुर के साथ अमरावती का पारा भी 45 डिग्री के आसपास है। चंद्रपुर और ब्रह्मपुरी का तापमान हर बार की तरह सबसे अधिक बना हुआ है। नागपुर की तरह ही चंद्रपुर की गर्मी से भी लोग हायतौबा करते हैं।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।