- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- उत्तर प्रदेश के दर्शनार्थियों की...
उत्तर प्रदेश के दर्शनार्थियों की स्कॉर्पियो कार पलटी, एक की मौत चार लोग हुए घायल।
![Scorpio car of the visitors of Uttar Pradesh overturned, one killed and four injured. Scorpio car of the visitors of Uttar Pradesh overturned, one killed and four injured.](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/04/scorpio-car-of-the-visitors-of-uttar-pradesh-overturned-one-killed-and-four-injured_730X365.jpeg)
By - Bhaskar Hindi |15 April 2022 6:04 AM GMT
कार दुर्घटना उत्तर प्रदेश के दर्शनार्थियों की स्कॉर्पियो कार पलटी, एक की मौत चार लोग हुए घायल।
डिजिटल डेस्क, सतना। नयागांव थाना अंतर्गत सती अनुसुइया आश्रम के पास झूरी नदी के किनारे स्कॉर्पियो पलटने से चालक धर्मेंद्र मोर पिता मणिलाल तेलियानी पुरई थाना कोतवाली जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश की मौके पर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जानकीकुंड अस्पताल चित्रकूट में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया, कि फतेहपुर के दर्शनार्थी सती अनुसुइया घूमने आए थे। बीती रात तकरीबन 3:00 बजे वहां से लौट रहे थे, तभी झूरी नदी के किनारे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो क्रमांक यूपी 71 वी 5004 अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Created On :   15 April 2022 11:33 AM GMT
Next Story