भ्रष्टाचार की पोल खुलने के बाद मामला दबाने गोपनीय बैठक

Secret meeting to suppress the matter after corruption exposed
भ्रष्टाचार की पोल खुलने के बाद मामला दबाने गोपनीय बैठक
नागपुर भ्रष्टाचार की पोल खुलने के बाद मामला दबाने गोपनीय बैठक

डिजिटल डेस्क, नागपुर. आरटीओ में करोड़ों की काली कमाई के बंटबारे को लेकर चल रहा विवाद इन दिनों खुलकर सामने आ गया है। नागपुर में वसूली के वर्चस्व के लिए दो गुटों ने एक-दूसरे को निपटाने के लिए सारी हदें पार कर दीं। विभाग में चलने वाले गोपनीय भ्रष्टाचार की परत-दर परत कई खुलासे हो रहे हैं। तबादले को लेकर रामदासपेठ के होटल में हुई बैठक से पुलिस विभाग भी सकते में है। इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने रविवार को करीब 8 अधिकारियों को तलब कर पूछताछ की।

अपनी पोल खुलते देख अब दोनों गुट समझौता करने की उठापटक में लगे हैं। इस संबंध में सूत्रों के अनुसार कलमेश्वर रोड स्थित एक फार्म हाऊस पर बैठक का इंतजाम किया गया जिसमें खरमाटे गुट व खोंडे गुट के सदस्याें ने हिस्सा लिया। कई दौर की बातचीत के बावजूद दोनों गुटों में समझौता नहीं हो सका। जानकारी के मुताबिक वर्धा, चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया, गडचिरोली सहित कई इलाकों के आरटीओ अधिकारियों, कर्मचारियों ने इस बैठक में भाग लिया। उधर पुलिस महकमा इस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। 

आयशा हुसैन को तलब करेगी पुलिस

ट्रक चालान का जुर्माना वसूलने के बावजूद जुर्माने की रकम सरकारी खजाने में जमा न करने को लेकर सहायक प्रादेशिक परिवहन अधिकारी हर्षल डाके द्वारा तत्कालीन आरटीओ इंस्पेक्टर आयशा हुसैन के खिलाफ सीताबर्डी थाने में धाेखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई। आयशा हुसैन फिलहाल अहमदनगर में पदस्थ हैं। आयशा के खिलाफ शिकायत किए जाने को लेकर भी कई तरह की चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक आयशा भी उत्पीड़न का शिकार हुई थी। इसी उत्पीड़न की वजह से उसने अपने गृहक्षेत्र अहमदनगर  तबादला करवा लिया। आयशा को नागपुर तलब करने के पीछे का मकसद उसे चुप कराना माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आयशा वरिष्ठाें से उत्पीड़न की शिकायत न कर सके, इस उद्देश्य से ही उसके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत किए जाने की बात कही जा रही है।

दोनों गुटों के कुछ सदस्य राज उगलने तैयार : सूत्रों के मुताबिक दोनों गुटों को घेरने के लिए पुलिस विभाग अलग-अलग तरीके से पड़ताल कर रहा है। दोनों गुटों के कुछ सदस्य पुलिस के सामने राज उगलने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में शिकायकर्ता खाेजने में जुटी हुई है। जिसके कई कर्मचारियों और अधिकारियों से बात की, फिलहाल वे इसके लिए तैयार नहीं है।
 

Created On :   13 March 2023 1:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story