जान से मारने की धमकी मिलने के बाद विवेक आबेराय की सुरक्षा बढ़ी

Security increased of actor Vivek Oberoi after getting threat
जान से मारने की धमकी मिलने के बाद विवेक आबेराय की सुरक्षा बढ़ी
जान से मारने की धमकी मिलने के बाद विवेक आबेराय की सुरक्षा बढ़ी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विवादित ट्वीट  के चलते मुश्किलों में घिरे फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें किसी अज्ञात शख्स ने यह धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद ओबेराय की पुलिस सुरक्षा बढा दी गई है। इसी के साथ ही पुलिस ने ओबेराय को  धमकी देनेवाले के तलाश भी शुुरु कर दी है। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन आधारित फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में ओबेराय मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होनेवाली है। ओबेराय ने दो दिन पहले लोकसभा चुनाव के एक्जिट पोल को फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से जोड़कर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इस ट्वीट के चलते ओबेराय को काफी अलोचना का सामना करना पड़ा था। यहीं नहीं ओबेराय को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस भी जारी किया था। बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी। 

Created On :   23 May 2019 1:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story