स्व सहायता समूह महिलाओं को सफल गौशाला संचालन के तरीके सुझाये

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
स्व सहायता समूह महिलाओं को सफल गौशाला संचालन के तरीके सुझाये

डिजिटल डेस्क, सागर। आज जिला पंचायत सभाकक्ष में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह जो गौशाला संचालन में कलेक्टर महोदय द्वारा नियुक्त किए गए हैं उन समूहों की महिलाओं को मुख्य कारण अधिकारी जिला पंचायत ने गौशाला के सफल संचालन हेतु निर्देशित करते हुए सुझाव दिए जिसमें उन्होंने कहा की गौशाला को हम सेवा भाव से तो पूर्ण करें साथ में हमारे आजीविका मैं कैसे वृद्धि हो इसकी योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें गाय के गोबर गोमूत्र इत्यादि का उपयोग करके अपनी व्यवसायिक कार योजना बनाएं। उन्होंने गौशाला संचालन करने वाली महिलाओं से पूछा कि वह किस तरीके से गोवंश को सुरक्षित करेंगे एवं कैसे अपनी आजीविका सुनिश्चित करेंगी सभी महिलाओं को मनरेगा से जोड़ते हुए उनकी दैनिक मजदूरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गौशाला की भूमि पर वृक्षारोपण घास उत्पादन एवं शेष भूमि पर समूह के द्वारा सब्जी उत्पादन फसल उत्पादन पर कार्य किया जा सकता है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों को भी 1 सप्ताह के अंदर इन सभी गौशालाओं को शुरू करने के निर्देश दिए विभिन्न विकास खंड से आई महिलाओं ने गौशाला संचालन हेतु सहमति की है गोबर से खाद वर्मी कंपोस्ट भी बनाने की सहमति स्व सहायता समूह महिलाओं ने दी। विदित हो की कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने स्व सहायता समूह महिलाओं की आजीविका सुनिश्चित करने हेतु इसके संचालन की जवाबदारी महिलाओं को दी है जिससे वह अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकें प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह जी ने विगत वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिए थे की स्व सहायता समूह द्वारा गौशालाओं का संचालन किया जाए जिले में 30 नवनिर्मित गौशाला स्व सहायता समूह को सौंपी गई है। इसके पूर्व मुख्य अधिकारी महोदय द्वारा सुबह 10 बजे से समस्त विकासखंड हो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर चर्चा करते हुए स्ट्रीट वेंडर एवं स्व सहायता समूह बैंक लिंकेज कार्यक्रम पर फोकस करने के निर्देश दिए साथ ही जिले के अंदर सेंट्रल बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं मध्यांचल ग्रामीण बैंक के चेयरमैन से भी बैंक लिंकेज हेतु उनके कार्यालय में जाकर चर्चा की तथा सभी अधिकारियों को निश्चित समय अवधि में बैंक लिंकेज बैंक लिंकेज हेतु शाखा प्रबंधक महोदय संपर्क करें के निर्देश दिए।

Created On :   12 Dec 2020 2:03 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story