वरिष्ठ पत्रकार रणदिवे का निधन, कुछ समय से थे बीमार 

Senior journalist Ranadive died, was ill from some time
वरिष्ठ पत्रकार रणदिवे का निधन, कुछ समय से थे बीमार 
वरिष्ठ पत्रकार रणदिवे का निधन, कुछ समय से थे बीमार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वयोवृद्ध पत्रकार दिनू रणदिवे का  मंगलवार को निधन हो गया। वह 95 साल के थे। महानगर के दादर में अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार थे। वर्ष 1956 में अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत करने वाले रणदिवे ने स्वतंत्रता आंदोलन, संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन और गोवा मुक्ति आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। उन्हें पिछले साल ही मंत्रालय विधिमंडल वार्ताहार संघ और मुम्बई प्रेस क्लब की ओर से ‘लाइफटाइम’ पुरस्कार प्रदान किए गए थे। पालघर जिले के दहाणू तहसील में वर्ष 1925 में पैदा हुए रणदिवे कई उभरते और स्थापित पत्रकारों के लिए मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक थे। उनकी पत्नी सविता का पिछले साल 16 मई को निधन हो गया था। उन्होंने भी संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में हिस्सा लिया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने   रणदिवे के निधन पर शोक प्रकट किया है।
 

Created On :   16 Jun 2020 2:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story