सिवनी: 2 लाख 32 हजार 550 किसानों को पहुंची किसान सम्मान निधि की राशि

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सिवनी: 2 लाख 32 हजार 550 किसानों को पहुंची किसान सम्मान निधि की राशि

डिजिटल डेस्क, सिवनी। सिवनी शुक्रवार 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के 9 करोड से अधिक किसान परिवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत 18 हजार करोड रूपये से अधिक की धनराशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया गया। यह राशि किसानों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश के साथ ही सिवनी जिले के आठों विकासखंड तथा सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किये गये जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के होशंगाबाद जिले से प्रसारित कार्यक्रम के साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को देखा एवं सुना गया। सिवनी जिले के कुल 2 लाख 32 हजार 550 किसान परिवारों के बैंक खातों में सम्माननिधि की राशि पहुंची। सिवनी जनपद प्रांगण में आयोजित विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती के पूजा अर्जन से की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, विधायक श्री दिनेश राय, जनपद अध्यक्ष श्रीमति प्रतीक्षा राजपूत, पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री राजेश त्रिवेदी, कलेक्टर डॉ.राहुल हरिदास फटिंग, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुनील दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों तथ बड़ी संख्या में आम जनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सिवनी श्री दिनेश राय ने कहा कि आज सम्पूर्ण देश के 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18 हजार करोड़ रुपये की किसान सम्मान निधि उनके बैक खाते में पहुँचना निश्चित रूप से हर्ष का विषय हैं। उन्होंने कहा प्रदेश और केंद्र लगतार किसानों के हित में कार्य कर रही हैं, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर में सम्पूर्ण देश के किसानों को एक साथ किसान सम्मान निधि का वितरण किया जाना निश्चित रूप से सुशासन का पर्याय हैं। उन्होंने कहा केंद्र सरकार द्वारा लाये गए किसान बिल निश्चित रूप से किसान हितैषी हैं। इन बिलों के लागू होने से किसानों को अपने उत्पाद को सम्पूर्ण देश मे कही भी बेचने की सुविधा होने के साथ ही कॉट्रेक्ट फार्मिंग से उनकी फसल का सही मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने उपस्थित किसानो को गमछा एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।

Created On :   26 Dec 2020 9:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story