यूक्रेन से सुरक्षित वापस लौटा सिवनी का लाल

Seonis red returned safely from Ukraine
यूक्रेन से सुरक्षित वापस लौटा सिवनी का लाल
आदेगांव के दो छात्र पहुंचे चीन, आज लौटेंगे वतन यूक्रेन से सुरक्षित वापस लौटा सिवनी का लाल

डिजिटल डेस्क सिवनी। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार यूक्रेन में फंसा घंसौर का छात्र गुरुवार को अपने घर लौट आया। इसके अलावा आदेगांव के रहने वाले  दो छात्र चीन के ताशकंद पहुंच चुके हैं जो कि शुक्रवार को अपने वतन वापस लौटेंगे। घंसौर का रहने वाला शुभम साहू यूक्रेन के टर्नपिल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। यूक्रेन और रूस के मध्य युद्ध के हालात ने उसकी व उसके परिजनों की चिंता बढ़ा दी थी। विमान सेवा बंद होने के कारण वे और भी चिंतित थे। हालांकि 20 फरवरी को यूक्रेन से हवाई यात्रा करते हुए शुभम मुंबई पहुंचा  जहां से गुरुवार को घंसौर आया।उसे देखकर परिजनों की सारी चिंता दूर हो गई। इसी तरह आदेगांव के रहने वाले आयुष नेमा और दुर्गेश प्रजापति भी यूक्रेन के डेनिप्रोसिटी शहर में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। वे 23 फरवरी को यूक्रेन से निकल चुके हैं जो कि शुक्रवार तक दिल्ली आएंगे और शनिवार तक घर पर पहुंच जाएंगे।

Created On :   24 Feb 2022 3:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story