रेलमंत्री गोयल के घर में चोरी करनेवाला नौकर गिरफ्तार, मंत्री के कंप्यूटर से चुराई जानकारी

Servant arrested in Stealing case at Railway Minister Goyals house
रेलमंत्री गोयल के घर में चोरी करनेवाला नौकर गिरफ्तार, मंत्री के कंप्यूटर से चुराई जानकारी
रेलमंत्री गोयल के घर में चोरी करनेवाला नौकर गिरफ्तार, मंत्री के कंप्यूटर से चुराई जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रेल मंत्री पियूष गोयल के घर में चोरी करने वाले उनके पूर्व नौकर को मुंबई पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। शक है कि आरोपी ने गोयल के कंप्यूटर से रेल और वित्त मंत्रालय से जुड़ी जानकारियां भी चुराकर किसी को ईमेल किया है। छानबीन के लिए आरोपी से जब्त उसका मोबाइल फोन साइबर सेल को भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विष्णु कुमार विश्वकर्मा है। विश्वकर्मा गोयल के दक्षिण मुंबई के नेपियंसी रोड स्थित घर में पिछले तीन सालों से बतौर नौकर काम कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब शहर से बाहर गईं गोयल की पत्नी मुंबई वापस आईं। उन्होंने पाया कि घर से कुछ चांदी के बर्तन और पीतल के सामान गायब हैं। विश्वकर्मा से भी जब काफी कोशिशों के बाद संपर्क नहीं हो सका तो 19 सितंबर को गामदेवी पुलिस स्टेशन में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई।

छानबीन में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने गोयल के कंप्यूटर से कुछ जानकारियां चुराकर तीन लोगों को ईमेल किए हैं। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने विश्वकर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। आरोपी ने किन लोगों को दस्तावेज ईमेल किए हैं इसकी छानबीन की जा रही है। उसके मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर जांच के लिए साइबर सेल को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 381, 405 के साथ आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत भी एफआईआर दर्ज की है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Created On :   3 Oct 2019 2:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story