सीएए पर गड़करी ने कहा- गांधी, पटेल और नेहरू के आश्वासन को किया पूरा

Several organizations, including National Muslim Forum organized a rally in support of CAA
सीएए पर गड़करी ने कहा- गांधी, पटेल और नेहरू के आश्वासन को किया पूरा
सीएए पर गड़करी ने कहा- गांधी, पटेल और नेहरू के आश्वासन को किया पूरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मुस्लिमों के लिए दुनिया में कई मुस्लिम राष्ट्र है, लेकिन हिन्दू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध और क्रिश्चियन के साथ कुछ होता है, तो कौन जिम्मेदारी लेगा। ऐसे में आजादी के बाद महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और जवाहरलाल नेहरु ने आश्वासन दिया था कि हम उनको शरण देंगे। इतना ही नहीं डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान में उनको शरणार्थी बताया है। उन्हीं लोगों को लाने के लिए 70 साल में पहली बार भारत की नागरिकता देने का काम हुआ है। यह बात केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कही। रविवार को लोकाधिकार मंच के तत्वावधान में नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में यशवंत स्टेडियम से संविधान चौक तक रैली का आयोजन किया गया। वह संविधान चौक पर रैली के समापन के अवसर पर बोल रहे थे। रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर गोविंदगिरी महाराज, जीतेन्द्रनाथ महाराज, राष्ट्र सेविका समिति शान्ताक्का, सांसद डॉ.विकास महात्मे, महापौर संदीप जोशी, विधायक कृष्णा खोपड़े, विकास कुंभारे, मोहन मते, गिरीश व्यास, पूर्व पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व महापौर प्रवीण दटके, नंदा जिचकार, उपमहापौर मनीषा कोठे, मनपा के सत्तापक्ष नेता संदीप जाधव, नगरसेवक विक्की कुकरेजा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक राजेश लोया, सह संघचालक श्रीधर गाडगे, तेजिन्दर सिंह रेणू, आदि उपस्थित थे।  

Created On :   22 Dec 2019 10:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story