वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दत्तात्रेय नारायण को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार- 15 लाख भीड़ से चरमरा गई व्यवस्था

Shah conferred the Maharashtra Bhushan Award to senior social worker Dr. Dattatreya Narayan
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दत्तात्रेय नारायण को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार- 15 लाख भीड़ से चरमरा गई व्यवस्था
सम्मान वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दत्तात्रेय नारायण को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार- 15 लाख भीड़ से चरमरा गई व्यवस्था

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर नवी मुंबी के खारघर पहुंचे. जहां शाह ने वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दत्तात्रेय नारायण को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से नवाजा। आपको बता दें, पदम पुरस्कार से सम्मानित डॉ. नारायण को अप्पा साहेब धर्माधिकारी के नाम से भी जाना जाता है। सरकार ने डॉ. अप्पा साहेब धर्माधिकारी को वर्ष 2022 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान करने का फैसला किया था। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, संस्कृति मंत्री सुधीर मुंगंटीवार और डॉ. धर्माधिकारी के परिजन भी मौजूद रहे। गृहमंत्री ने 25 लाख नकद, शाल और प्रशस्ति पत्र देकर अप्पा साहेब धर्माधिकारी को सम्मानित किया, हालांकि बाद में अप्पासाहेब धर्माधिकारी ने 25 लाख की धनराशि मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए दान कर दी। अमित शाह ने उनकी इस उदारता और अतुलनीय मानवसेवी कार्यों के लिए पुरस्कार के चयन करने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सराहना की। उन्होंने कहा कि अप्पासाहेब को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार देकर स्वयं महाराष्ट राज्य गौरवान्वित हुआ है। 13 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अप्पासाहेब धर्माधिकारी जीने का संस्कार सिखा रहे हैं, जिससे लाखों लोग उनका अनुसरण कर रहे हैं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगुंटीवार, पालकमंत्री उदय सामंत, मंत्री शंभुराजे देसाई, मंत्री रविन्द्र चव्हाण, स्थानीय विधायक प्रशांत ठाकुर समेत शिवसेना और बीजेपी के तमाम नेता मौजूद थे।
  
कर्तव्य और संस्कारों से दी गयी सीख कालजयी'

गृहमंत्री ने कहा कि भाषण, धर्म और मंत्रों के जरिए दी गईय सीख अल्पजीवी होती है, लेकिन कर्तव्य और संस्कारों से दी गई सीख कालजयी होती है। अप्पासाहब धर्माधिकारी परिवार प्रसिद्धिभाव से उपर उठकर कर्तव्य और संस्कार सिखाते हुए जिस तरह मानव कल्याण में जुटा है, ऐसा उदाहरण कहीं और देखने को नहीं मिलता।

धर्माधिकारी परिवार मनुष्यता गढ़ने का केंद्र-मुख्यमंत्री

वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र भूषण नानासाहब धर्माधिकारी परिवार बीते 450 वर्षों से भटके और उजड़े हुए परिवारों को बचाने और उन्हें नई दिशा देने का काम कर रहा है। आज अप्पासाहेब धर्माधिकारी के सानिध्य में सचिन धर्माधिकारी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। श्री शिंदे ने कहा कि अप्पासाहेब ने लोगों को जोड़कर मानवता का एक महासागर तैयार किया है। उन्होंने नशामुक्ति, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, जल संरक्षण, ग्राम स्वच्छता, शिक्षा, मार्गदर्शन जैसे उपक्रम चलाकर समाज का निर्माण किया है। इसलिए रेवदंडा अब मनुष्यता गढ़ने का विश्वविद्यालय बन चुका है।


आखिरी सांस तक मनुष्यता की सेवा करूंगा-अप्पासाहेब धर्माधिकारी

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, कर्तृत्व और सेवा का सम्मान है। जब लोकसेवा श्रेष्ठ होती है, तभी ऐसे श्रेष्ठ पुरस्कार मिलते हैं, जिससे और उत्तम सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। आशीर्वाद के भरोसे मत बैठने से निष्क्रियता आती है, अंतःकरण से काम करने से कीर्ति मिलती है। अच्छे विचारों से मानव बदलता है, इसलिए मैं आखिरी सांस तक यह लोकसेवा करता रहूंगा। हमें देश और समाज का ऋण चुकाना है, तो खुद खड़े रहकर सेवा करनी होगी। उन्होंने वृक्षारोपण, आरोग्य शिविर, रक्तदान, जलभंडारण, स्वच्छता अभियान चलाते रहना चाहिए।

कार्यक्रम में इंतजामों पर उठे सवाल - हीट स्ट्रोक से 350 लोग बीमार

खारघर के कॉर्पोरेट ग्राउंड पर महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार का साक्षी बनने आए लाखों श्रद्धालुओं में से सैकड़ों के बीमार होने की खबर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दहकते तापमान और पानी की कमी से 350 से अधिक श्रद्धालु की सेहत खराब हो गई, इनमें सबसे अधिक महिलाएं बताई जा रही हैं,। उन्हें हीट स्ट्रोक का शिकार होना पड़ा है। अधिकांश का प्राथमिक उपचार कार्यक्रम स्थल पर मौजूद मेडिकल बूथ पर किया गया, हालांकि तकरीबन 80 ऐसे श्रद्धालु बताए जा रहे हैं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए एमजीएम और अपोलो हॉस्पिटल में भेजा गया है।


कोई हताहत नहीं

डॉ. गणेश मुले, उपनिदेशक, सूचना विभाग के मुताबिक लगभग, 300 लोगों के हीट स्ट्रोक से प्रभावित होने की खबर मिली है। जिन्हें ज्यादा तकलीफ हुई है, उन्हें आरक्षित अस्पतालों में दाखिल करवा दिया गया है,जहां उनकी हालत ठीक है। अधिकांश श्रद्धालु घर लौट गए हैं।  किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

 
हीट स्ट्रोक से बिगड़ी हालत

खारघर के मैदानों पर छांव का कोई इंतजाम नहीं किया गया था। सेंट्रल पार्क के नजदीक के मैदानों में खुले आसमान के नीचे 15 लाख से अधिक लोग चिलचिलाती धूप में बैठने को मजबूर थे। कई बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उनकी आस्था भी हीट स्ट्रोक से बचा नहीं पाई, और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। वहीं 4 महिला पुलिसकर्मी और 3 पत्रकारों को भी तेज धूप के कारण बेहाल होना पड़ा।

15 लाख भीड़ से चरमरा गयी व्यवस्था

महाराष्ट्र भूषण कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पालकमंत्री उदय सामंत ने 25 से 40 लाख अनुयायियों के आने और उनके लिए सभी इंतजामों का दावा किया था। पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि यहां अधिकतम 13 से 15 लाख लोग पहुंच सके, इसके बावजूद सरकार की पूरी मशीनरी पर्याप्त पानी, मेडिकल सुविधा और आवश्यक सेवाएं देने में चरमरा गई। बीच कार्यक्रम के दौरान तेज धूप और इंतजामों के अभाव से परेशान होकर हजारों श्रद्धालु लौटते दिखे।

5 घंटे तक खारघर में कर्फ्यू जैसा माहौल

महाराष्ट्र भूषण कार्यक्रम से सबसे अधिक खारघरवासियों को मुसीबत झेलनी पड़ी है, जो सेंट्रल पार्क के नजदीक परिसर में रहते हैं। चारो तरफ वाहनों से भरी सड़कें और सड़कों पर अपनी बस तलाशते सूदूर से आए यात्रियों के चलते यहां भारी मुश्किलें हुईं। इतना ही नहीं, हाईवे से सेक्टर 36 तक मेनरोड पर टैक्सी और आटो चालकों पर लगी पाबंदी के कारण खारघरवासियों के लिए अटकना पड़ा।इस इलाके में 5 घंटे तक कर्फ्यू जैसा माहौल रहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

शाह का मुंबई एयरपोर्ट पर स्वागत

इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह का मुंबई एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद फडणवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार उनकी कार में बैठकर सहयाद्री गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां पर उन्होंने दोनों नेताओं के साथ बैठक की। शाह का यह दो दिन का दौरा आगामी बीएमसी चुनावों की तैयारियों और रणनीति को लेकर हो रहा है। 

मिशन महाराष्ट्र पर चर्चा

अमित शाह के मुंबई दौरे को लेकर उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। ठाकरे गुट के सांसद संजय राऊत ने कहा कि अमित शाह का मुंबई दौरा नागपुर में होने वाली महाविकास आघाडी की सभा को देखते हुए हो रहा है। बताया जा रहा है कि शाह ने भाजपा के बड़े नेताओं के साथ-साथ शिंदे गुट के नेताओं के साथ भी सह्याद्रि गेस्ट हाउस में बैठक की, जिसमें मिशन महाराष्ट्र पर भी चर्चा हुई। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में 48 में से 45 सीटें जीतने का संकल्प रखा है।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

शाह के दौरे को देखते हुए मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री को दो दिनों के लिए बंद रखा गया है। इसके अलावा हार्बर लाइन पर मुंबई लोकल के मेगा ब्लॉक को भी रद्द कर दिया गया है

विनोद तावड़े के घर पहुंचे शाह 

एयरपोर्ट से सहयाद्री गेस्ट हाउस जाते वक्त विले पार्ले में अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से उनके घर पर मुलाकात की और उनकी मां को श्रद्धांजलि दी। कुछ दिन पहले ही तावड़े की मां का निधन हो गया था।

Created On :   16 April 2023 10:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story