शहडोल - चरित्र संदेह पर पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला वृद्ध पति

Shahdol - Aged husband hanged after killing wife on character suspicion
शहडोल - चरित्र संदेह पर पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला वृद्ध पति
शहडोल - चरित्र संदेह पर पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला वृद्ध पति

डिजिटल डेस्क शहडोल । जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के आजाद दफाई में चरित्र संदेह पर 65 वर्षीय वृद्ध 58 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर फांसी पर झूल गया। दोनों के शव शुक्रवार सुबह घर के अंदर पाए गए। पुलिस के अनुसार, फांसी लगाने के पहले वृद्ध ने फर्श पर चूने से पत्नी के चरित्र संदेह की बात लिखी थी। पुलिस के अनुसार, लकड़ी टाल में काम करने वाला गुलजार अहमद अपनी दूसरी पत्नी हबीबुन्निसां के साथ धनपुरी के वार्ड क्रमांक 3 आजाद दफाई में रहता था। उनकी बेटी की शादी शहर के ही कच्छी मोहल्ले मेें हुई है। बेटी रोज सुबह 9-10 बजे फोन पर माता-पिता से बात करती थी। रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी बेटी ने फोन लगाया, लेकिन काफी देर तक किसी ने रिसीव नहीं किया। कुछ शंका होने पर उसने अपने पति को जाकर देखने को कहा। पति जब ससुर के घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो गुलजार की लाश फांसी पर झूल रही थी। आस-पड़ोस के लोगों को बताकर डॉयल-100 व स्थानीय थाना पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा कि गुलजार का शव फांसी पर झूल रहा है। पास में ही उसकी पत्नी का रक्तरंजित शव और कुल्हाड़ी पड़ी मिली।
 थाना पुलिस के साथ एफएसएल विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। फर्श पर चूने से गुलजार ने पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कुछ लोगों के नाम भी लिखे थे। पुलिस का मानना है कि वृद्ध पति-पत्नी में हमेशा विवाद होता रहता था। वृद्ध को पत्नी पर संदेह था। इसी वजह से उसने पत्नी को मारने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। 

Created On :   27 Feb 2021 8:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story