- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- शंभू ने तो मतदान से पहले ही मान...
शंभू ने तो मतदान से पहले ही मान लिया अब परिषद पर रहेगा आका का कब्जा
By - Safal Upadhyay |27 Sep 2022 3:15 AM GMT
शहडोल शंभू ने तो मतदान से पहले ही मान लिया अब परिषद पर रहेगा आका का कब्जा
डिजिटल डेस्क,शहडोल। नगर सरकार के लिए मतदान भले ही आज सुबह से प्रारंभ हो रहा है, लेकिन शंभू ने तो पहले ही मान लिया कि इस बार परिषद पर उसके आका कब्जा हो जाएगा। और शायद यही कारण रहा कि उसने उर्मिला के घर पर काम कर रहे ज्ञान को 2 सितंबर को ही फरमान जारी कर दिया कि वह उसके घर पर आकर काम करे। तब ज्ञान ने भी उर्मिला से बड़ी सफाई से छुट्टी मांगी। कहा-पितरों के श्राद्ध के लिए गया जाना है और छुट्टी मिलते ही वह सीधे शंभू के घर पहुंच गया। इधर, कई दिनों ने ज्ञान के घर नहीं आने पर उर्मिला ने जानकारी ली तो पता चला कि उसे तो शंभू ने बुलवा लिया है। मामला सीएमओ के पास पहुंचा और अब ज्ञान को उसके मूल काम पार्कों की देखरेख में लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
Created On :   27 Sep 2022 8:44 AM GMT
Next Story