महाराष्ट्र की स्थिति बेहद गंभीर, शरद पवार की लोगों से अपील- सरकार के साथ करें सहयोग

Sharad Pawar appeals to the people - cooperate with the government
महाराष्ट्र की स्थिति बेहद गंभीर, शरद पवार की लोगों से अपील- सरकार के साथ करें सहयोग
महाराष्ट्र की स्थिति बेहद गंभीर, शरद पवार की लोगों से अपील- सरकार के साथ करें सहयोग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र के लोग कोरोना की स्थिति की गंभीरता को समझते हुए राज्य सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही कोरोना को हराया जा सकता है। पवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य की जनता को संबोधित करते हुए गुरुवार को कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए सरकार ने कुछ सख्त कदम उठाए हैं। इसलिए सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आकड़ों से पता चलता है कि स्थिति कितनी भयावह है। पवार ने कहा कि पिछले साल सितंबर के दौरान मुंबई में कोरोना के सक्रिय मरीज 34 हजार 259 थे, जबकि इस साल अप्रैल में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 79 हजार 268 है। नागपुर में सितंबर 2020 में मरीजों की संख्या 21746 थी और अब अप्रैल 2021 में 57372 है। 

राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना की इतनी गंभीर स्थिति देश के किसी राज्य में कभी नहीं थी। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता बढ़ा रही है। मेडिकल कर्मी दिनरात मेहनत कर रहे हैं। मरीजों के लिए बेड सहित अन्य चीजों की जरुरते पूरी करने के लिए भारी मशक्त करनी पड़ रही। केंद्र सरकार का भी आग्रह है कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए कोठर कदम उठाए जाए। उन्होंने बताया कि बुधवार को मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्धन से भी बात की। पवार ने कहा कि पाबंदियों से सभी को परेशानी हो रही है, किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा। लेकिन इस परिस्थिति से निपटने के लिए ऐसे कदम उठाने पड़ रहे हैं। गौरतलब है कि दुकाने बंद किए जाने के विरोध में भर के व्यापारी प्रदर्शन कर रहे हैं।   

पवार ने पेश किया महाराष्ट्र के पांच शहरों में मरीजों की आकड़ा

शहर            सितंबर 2020         अप्रैल 2021
मुंबई            34259                  79268
ठाणे             38378                  61127 
पुणे              82172                  84309 
नाशिक         16554                  31688
औरंगाबाद     10058                  27821
नागपुर         21746                  57372

Created On :   8 April 2021 12:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story