गलत हरकतों से रोका तो मंगेतर को सोशल मीडिया पर किया बदनाम

Share nude photos of fiance in social media nagpur
गलत हरकतों से रोका तो मंगेतर को सोशल मीडिया पर किया बदनाम
गलत हरकतों से रोका तो मंगेतर को सोशल मीडिया पर किया बदनाम

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  गिट्टीखदान थानांतर्गत घटित छेड़छाड़ के मामले में जहां युवती की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उसे बदनाम किया गया है, वहीं अंबाझरी में भी घटित मामले में छेड़छाड़ करने से फटकारने पर युवती की पिटाई करने का मामला उजागर हुआ है। विविध स्थानों पर घटित प्रकरणों में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। 

पहली घटना गिट्‌टीखदान की है। पीड़ित 26 वर्षीय युवती गिट्टीखदान क्षेत्र की निवासी है, जबकि आरोपी राज सिंह भी उसी क्षेत्र का निवासी है तथा एक प्रतिष्ठित कंपनी में डिलिवरी बॉय है। गत कुछ वर्षों से दोनों में प्रेम संबंध थे। उनकी शादी भी तय हुई थी। राज के कुछ अन्य लड़कियों से भी प्रेम संबंध थे। पीड़िता ने शादी तय होने से उन लड़कियों से संबंध खत्म करने के लिए कहा था। इसके लिए वह राज पर दबाव बना रही थी। इसकों लेकर दोनों में विवाद हुआ। तैश में आकर राज ने इंस्टाग्राम पर पीड़िता की अश्लील फोटो अपलोड कर दी। इसकी पीड़िता को भी जानकारी नहीं थी। दुबई में निवासरत पीड़िता के मित्र ने फोन कर उसे इसकी जानकारी दी। इसके लिए राज ने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट भी बनाया था। घटित प्रकरण का खुलासा होने से राज के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश कर उसे 30 जून तक पीसीआर में लिया गया है।

फटकार लगाने पर की मारपीट

ऐसा ही एक वाकया अंबाझरी में भी हुआ है। 18 वर्षीय पीड़िता और आरोपी हेमंत नंदन ठाकुर (20) वर्धा जिला के निवासी है। नागपुर में दोनों पढ़ाई करते हैं। एक ही गांव के होने से दोनों में जान-पहचान थी। इस बीच हेमंत मन ही मन युवती को चाहने लगा था। नागपुर और वर्धा में उसे मिलने भी बुलाया था। मुलाकात के दौरान हेमंत अभद्रता पर उतर आया, फटकार लगाने पर पीड़िता से मारपीट भी की। जिससे यह मामला थाने गया। प्रकरण दर्ज किया गया है, जांच जारी है।
 

Created On :   29 Jun 2019 4:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story