तुलसी विवाह के बाद 20 से बजेगी शहनाई

Shehnai will ring from 20 after Tulsi marriage
तुलसी विवाह के बाद 20 से बजेगी शहनाई
 आर्णी तुलसी विवाह के बाद 20 से बजेगी शहनाई

डिजिटल डेस्क, आर्णी। दीपावली पर्व के बाद तुलसी विवाह से शादी समारोह की शहनाई सुनाई देगी।  इस वर्ष 20 नवंबर से विवाह मुहूर्त शुरू हो रहे है। जिसके चलते बाजार में इनदिनों दीपावली पर्व के साथ शादी समारोह को लेकर चहल-पहल बढ़ी है। जिससे व्यापारी वर्ग में उत्साह का माहौल है। इस संदर्भ में दारव्हा के शाम दायमा(शर्मा) महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 नवंबर 2021 से 9 जुलै 2022 तक 63 विवाह के शुभ मुहूर्त है। इसमें नवंबर माह में  20, 21, 29, 30, दिसंबर माह में  1, 7, 8, 9,13, 19,24, 26, 27, 28, 29, जनवरी -2022 में 20,22,23,27,29, फरवरी माह में 5,6,7,10,17,19, मार्च माह में 25, 26, 27, 28, अप्रैल माह में 15,17, 19,21,24,25, मई माह में 4,10,13, 14,18, 20,21, 22,25,26,27, जून माह में  1,6, 8,11,13, 14,15,16,18, 22, जुलाई माह में 3, 5, 6, 7, 8, 9 मुहूर्तो का समावेश है। विभिन्न  पंचांगनुसार यह मुहूर्त कम ज्यादा हो सकते हैं। मुहूर्त देखकर विवाहयोग्य युवक-युवतियों के अभिभावक तैयारी में जुटे है। जिससे मंगल कार्यालयों, केटरर्स, डेकोरेशन, बैंड-बाजे आदि की बुकिंग शुरू है। इसी तरह सराफा बाजार में भी काफी चहल-पहल देखी जा रही है।

Created On :   1 Nov 2021 2:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story