शिंदे गुट ने वरुण सरदेसाई को युवा सेना सचिव पद से हटाया, किरण साली को बनाया

Shinde faction removed Varun Sardesai from the post of Yuva Sena Secretary
शिंदे गुट ने वरुण सरदेसाई को युवा सेना सचिव पद से हटाया, किरण साली को बनाया
जिम्मेदारी शिंदे गुट ने वरुण सरदेसाई को युवा सेना सचिव पद से हटाया, किरण साली को बनाया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की इकाई युवासेना के सचिव वरुण सरदेसाई के समकक्ष शिंदे गुट ने नया युवासेना का सचिव नियुक्त कर दिया है। शिंदे गुट ने युवासेना के सचिव पद पर किरण साली की नियुक्ति की है। शिंदे गुट ने सरदेसाई को हटाकर किरण को नई जिम्मेदारी दी है। हालांकि किरण ने दावा किया है कि सरदेसाई को युवासेना के पद से हटाया नहीं गया है। किरण ने कहा कि मैंने युवासेना के सहसचिव पद का इस्तीफा युवासेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे को सौंप दिया था। जिसके बाद शिंदे गुट ने मेरी पदोन्नति करके मुझे युवासेना के सचिव पद की जिम्मेदारी दी है। किरण ने कहा कि मुझे शिंदे गुट ने कहीं पर यह नहीं बताया कि सरदेसाई को सचिव पद से हटा दिया गया है। सरदेसाई को सचिव पद से हटाए जाने की खबरें झूठी हैं। किरण ने कहा कि मेरी भी इच्छा नहीं है कि सरदेसाई को सचिव पद से हटाया जाए। 

 

Created On :   19 July 2022 10:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story