मुंबई के विकास प्रारूप मराठी में छापने की मांग पर शिवसेना आक्रामक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई महानगर पालिका में सत्ताधारी शिवसेना महानगर के विकास प्रारूप (डीपी) के बहाने मराठी के मुद्दे को लेकर आक्रामक हो गई है। शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के आदेश के बाद असर सड़कों पर नजर आने लगा है। रविवार को शिवसैनिकों ने कुर्ला में विकास प्रारूप की अंग्रेजी प्रतियां को जलाया। पार्टी ने विकास प्रारूप का अंग्रेजी में प्रकाशित किए जाने का विरोध किया है। मुंबई मनपा में शिवसेना के नगरसेवक दिलीप लांडे ने कहा कि राज्य सरकार ने मुंबई के विकास प्रारूप की प्रति अंग्रेजी में छाप करके मराठी का अपमान किया है। इसलिए सरकार को विकास प्रारूप मराठी में छापना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विकास प्रारूप में सरकार ने कई बदलाव किए हैं। विकास प्रारूप को मराठी के बजाय अंग्रेजी में छापा गया है। ऐसा करके सरकार ने मराठी भाषा का अपमान किया है। इसको हम लोग मनपा सदन में यह मुद्दा उठाएंगे। इससे पहले मुंबई के विकास प्रारूप को 26 अप्रैल को मंजूरी मिली थी। जिसमें दस लाख सस्ते घर बनाने और 80 लाख रोजगार पैदा करने के लिए एफएसआई बढ़ाने समेत अन्य प्रावधान किए गए हैं।
Created On :   17 Jun 2018 1:17 PM GMT