शिवसेना मंत्री परब बोले - जांच में साबित हो गया ड्रग लेते थे सुशांत, फिर इतनी छाती पीटने की क्या है जरूरत   

Shiv Sena minister Parab targeted on BJP, said - Probe proved that Sushant used to take drugs
शिवसेना मंत्री परब बोले - जांच में साबित हो गया ड्रग लेते थे सुशांत, फिर इतनी छाती पीटने की क्या है जरूरत   
शिवसेना मंत्री परब बोले - जांच में साबित हो गया ड्रग लेते थे सुशांत, फिर इतनी छाती पीटने की क्या है जरूरत   

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना के नेता तथा प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल परब ने अभिनेता सुशांत सिंह मौत मामले में नाम लिए बैगर विरोधियों पर निशाना साधा है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में परब ने कहा कि जांच में साफ हो गया है कि सुशांत लगातार ड्रग लेते थे। यह बात उनसे जुड़े लोगों ने कबूल कर ली है। अब सुशांत के लिए कितनी छाती पीटनी है, यह सभी को तय करना चाहिए। परब ने कहा कि सुशांत की मौत दुर्भाग्य पूर्ण है। सुशांत ने आत्महत्या की या फिर उनकी मौत हुई है। इसकी जांच के लिए दिल्ली से सीबीआई आई थी। इस मामले की जांच में सामने आया है कि सुशांत ड्रग लेते थे फिर इतनी छाती पीटने की जरूरत क्या है? शिवसेना को बदनाम करने का कारण क्या है?

परब ने बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पर भी कटाक्ष किया। पांडेय के जेडीयू में शामिल होने पर परब ने कहा कि वे पहले स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे। अब लोगों को पूछना चाहिए कि उनकी भूमिका ठीक थी या नहीं। जब शिवसेना महाराष्ट्र पुलिस का बचाव कर रही थी, तो लोग सीबीआई जांच का मुद्दा उठा रहे थे।
इससे पहले फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने सुशांत मौत मामले में मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाया था। कंगना ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे पर सीधे हमला बोला था। कंगना की ओर से उठाए गए सवालों का भाजपा ने समर्थन किया था।  


 

Created On :   28 Sep 2020 2:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story