शिवराज बोले- महापुरूषों का अपमान कांग्रेस की आदत में

Shivraj said - humiliation of great men in the habit of Congress
शिवराज बोले- महापुरूषों का अपमान कांग्रेस की आदत में
शिवराज बोले- महापुरूषों का अपमान कांग्रेस की आदत में

शिवाजी की प्रतिमा हटाने का मामला -  पूर्व सीएम बोले सांसद के नहीं जनता के पैसों से लगेगी छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा
डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/सौंसर।
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हटाने का मुद्दा सियासी रंग में रंग गया है। इस घटना का विरोध करने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को सौंसर पहुंचे। उन्होंने घटना को राष्ट्र का अपमान बताया। कहा कि महापुरूषों का अपमान करना कांग्रेस की आदत हो गई है। उन्होंने प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर माफिया का कब्जा होने, भ्रष्टाचार बढऩे, जनहितैषी योजनाएं बंद करने का आरोप लगाया। वहीं महाराष्ट्र की शिवसेना व कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर उंगली उठाई। श्री सिंह ने जामसावंली मंदिर में श्री मूर्ति के दर्शन किए। नगर आगमन पर प्रतिमा स्थल पर पूजन किया और प्रशासन ने जब्त कर नगरपालिका कार्यालय में रखी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पूजन किया। बाजार चौक में हुई सभा में श्री सिंह ने 75 मिनट के उद्बोधन में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर जमकर वार किया। कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के मंदिरों पर कब्जा कर रही हैै। मंदिरों के ट्रस्ट भंग कर उसे सरकार के नियंत्रण में ले रही हैं और अब महापुरूषों की प्रतिमाओं के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है। बीते दिवस भोपाल में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा हटाई गई और अब सौंसर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाई गई। शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने का मुद्दा कोई साधारण घटना नहीं है। यह देश का अपमान है। शिवाजी महाराज की प्रतिमा सांसद के नहीं जनता के पैसे से लगाई जाएगी। प्रतिमा किसके आदेश पर हटाई गई, इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी को दंडित किया जाना चाहिए। छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे राष्ट्र गौरव है, सम्मान है, हम इसका अपमान सहन नहीं कर सकते। आधी रात को जेसीबी मशीन से मूर्ति को हटाने की घटना प्रदेश ही नहीं, देश में चर्चा में आने पर मुद्दा बिगड़ते देख घबराकर मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कर दी कि उसी स्थान पर आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। मेरा सवाल है इसके लिए छोटी प्रतिमा को जेसीबी मशीन से क्यों हटाया गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ व सांसद बेटे धन के अंहकार में अपने गलत कर्मों को दबाने का प्रयास कर रहे हंै।
धन का अहंकार मत करो
सांसद नकुलनाथ के इस बयान पर कि प्रतिमा उनके पैसे से लगाई जाएगी पर शिवराज सिंह ने कहा कि धन का अहंकार मत करो। प्रतिमा जनता के पसीने के पैसे से लगेगी। इसके लिए जनता से एक-एक पैसा जमा करेंगे।
तो सरकार को ठोकर मारते
शिवराज सिंह ने इस घटना को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर भी सवाल उठाए और कहा कि स्व. बालासाहेब ठाकरे आज होते तो वे इस घटना को सहन नहीं करते। ऐसी घटना पर सरकार को भी ठोकर मार देते। उद्धव ठाकरे कांग्रेस के साथ सरकार कैसे चला रहे हैं, यह बड़ा सवाल है। श्री सिंह ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के शरद पवार भी उंगली उठाते हुए कहा कि वे भी जवाब दे।
मंदिर को 20 करोड़ देने के सवाल पर श्री सिंह ने कहा कि राशि देने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, लेकिन इसके बाद सरकार बदल गई।

Created On :   15 Feb 2020 7:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story