- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वर्धा
- /
- विवादों में घिरा शिवसेना का संपर्क...
विवादों में घिरा शिवसेना का संपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं में असमंजस

डिजिटल डेस्क, वर्धा। जिला शिवसेना में कुछ दिनों से गुटबाजी सामने आ रही है। जिला शिवसेना संपर्कप्रमुख अनंत गुढे की कार्यप्रणाली के कारण जिन्होंने शिवसेना को मजबूत बनाया। ऐसे कट्टर शिवसैनिक शिवसेना छोड़ दूसरी पार्टी में जा रहे हैं। इसके कारण शिवसेना का संपर्क अभियान विवाद के घेरे में आ गया है। शिवसेना के जिला संपर्क प्रमुख अनंत गुढे की कार्यप्रणाली से अनेक कार्यकर्ता परेशान होने की चर्चा है। जिसमें हिंगणघाट में शिवसेना के उपनेता व पूर्व मंत्री अशोक शिंदे एक प्रमुख नाम हैं। सीताराम भुते ने विश्रामगृह में ही अनंत गुढे के विरोध में मोर्चा खोला था। देवली के अनंत देशमुख भी अनंत गुढे की कार्यप्रणाली से त्रस्त हो गये हैं। शिवसेना से दूर रहकर वे फेसबुक पर रोष जताते हैं। जिले में शिवसेना को मजबुत बनाने की जिम्मेदारी अनंत गुढे के कंधा पर शिवसेना भवन से सौपी गयी। लेकिन वे जिले में आने के बाद से शिवसेना में गुटबाजी निर्माण हो गयी हैं। तुषार देवढे व शिवसेना जिला प्रमुख अनिल देवतारे के बीच कुछ दिनों से विवाद जारी हैं। 22 मार्च से शिवसेना का संपर्क अभियान आरंभ हो गया। इस संबंध में मुंबई से आये पदाधिकारी, संपर्क प्रमुख, जिला प्रमुख विश्रामगृह में बैठे थे। उसी दौरान तुषार देवढे ने वहा पहुचकर गाली गलौच की। शासकीय साहित्य की तोडफोड की। 21 मार्च को ही शिवसेना के पदाधिकारी मुंबई से वर्धा आये थे। विश्रामगृह के कावरे कक्ष में शिवसेना संपर्क प्रमुख, जिला संपर्क प्रमुख विश्रामगृह में बैठे थे। उसी दौरान तुषार देवढे ने वहा पहुचकर विधानसभा संपर्क प्रमुख गणेश टोपे व अनिल देवतारे से विवाद किया। कमरे के फर्निचर की तोड़फोड़ की। सांसद कुणाल तुमाने की ओर जिला संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दी गयी हैं। उनके आने के पहले ही शिवसेना पदाधिकारियों में विवाद छिड़ गया। विश्रामगृह में हुई घटना के बाद शिवसेना के जिला संपर्क प्रमुख अनंत गुढे ने वर्धा शहर पुलिस थाना में तुषार देवढे के खिलाफ शिकायत की थी। बाद देर रात देवढे को गिरफ्तार किया हैं। इसके कारण जिले में शिवसेना में गुटबाजी होने की बात मुंबई से आये पदाधिकारियों के ध्यान में आयी।
तोड़फोड़ और हंगामा मचाने के आरोप में तुषार देवढे गिरफ्तार
शिवसेना के शिवसंपर्क अभियान के लिए विश्राम गृह में आयोजित बैठक में तोड़फोड़ व हंगामा करनेवाले उपजिला प्रमुख तुषार देवढे को मंगलवार की रात में वर्धा शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। वर्धा शहर पुलिस ने बुधवार की दोपहर तुषार देवढे को न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश ने उन्हें एमसीआर में भेज दिया। शिवसेना जिला प्रमुख अनिल देवतारे ने इस संबंध में वर्धा शहर पुलिस थाना में शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार शिवसेना संपर्क अभियान के लिए मुंबई से शिवसेना संपर्क प्रमुख व अन्य पदाधिकारी आये थे। इसी दरम्यान विश्राम भवन में बैठक जारी थी। इसी बीच तुषार देवढे अपने सहकारियों समेत वहां पहुंचे। मुंबई से आये पदाधिकारियों को गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस प्रकरण में वर्धा शहर पुलिस ने धारा 452, 506, 34 के तहत तुषार देवढे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। देर रात देवढे को वर्धा शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया। बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। सहायक फौजदार सूरज गुजर मामले की जांच कर रहे हैं।
Created On :   24 March 2022 7:16 PM IST