संतरा नगरी में धूप-छांव का नजारा, दोपहर वक्त थोड़ी महसूस हुई गर्मी

Sight of sun and shade in Nagpur, heat increased a little in the afternoon
संतरा नगरी में धूप-छांव का नजारा, दोपहर वक्त थोड़ी महसूस हुई गर्मी
संतरा नगरी में धूप-छांव का नजारा, दोपहर वक्त थोड़ी महसूस हुई गर्मी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए फिलहाल भारी बारिश की संभावना कम है। रविवार दोपहर को धूप छांव की स्तिथि दिखाई दी। हालांकि इस दौरान पारा थोड़ा गर्म महसूस हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, नियमित रूप से होनेवाली हल्की बारिश की उम्मीद भी कम है। कुछ-कुछ स्थानों पर रुक-रुककर फुहारें पड़ सकती हैं। बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में धूप भी खिलती रहेगी। धूप खिलने से तापमान में वृद्धि होगी। कहीं धूप, कहीं बूंदा-बांदी की स्थिति रहेगी। 15 अगस्त के बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों तक नागपुर का अधिकतम तापमान 30 या उससे ज्यादा बना रहेगा। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मुंबई से आने वाले विमानों में देरी

शनिवार को भी खराब मौसम के चलते अहमदाबाद के अलावा मुंबई से नागपुर आने वाले िवमानों में देरी दर्ज की गई। मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान (क्रमांक-627) अपने तय समय सुबह 7.20 बजे से करीब एक घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला गो एयर का विमान (क्रमांक-2601) अपने तय समय सुबह 7.50 बजे से 1 घंटा देरी से, अहमदाबाद से आने वाला गो एयर का विमान (क्रमांक-731) अपने तय समय दोपहर 11.55 बजे से 1 घंटा देरी से और मुंबई से आने वाला इंडिगो का िवमान (क्रमांक-403) रात 5.25 बजे से 1 घंटा देरी से नागपुर विमानतल पर पहुंचा। वहीं, मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान (क्रमांक-629) अपने तय समय रात 8.35 बजे से करीब 3 घंटे देरी से नागपुर के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय िवमानतल पर पहुंचने की जानकारी दी गई।


 

Created On :   11 Aug 2019 7:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story