सिंधुताई सपकाल और उर्मिला आपटे को मिलेगा नारी शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार

Sindhutai Sapkal and Urmila Apte to be honored as Nari Shakti National Award
सिंधुताई सपकाल और उर्मिला आपटे को मिलेगा नारी शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार
सिंधुताई सपकाल और उर्मिला आपटे को मिलेगा नारी शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अनाथ बच्चों की मां सिंधुताई सपकाल और भारतीय स्त्री शक्ति संस्था की अध्यक्ष उर्मिला आपटे को नारी शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथो यह पुरस्कार 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

हर वर्ष दिया जाता है नारी शक्ति पुरस्कार
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से हर वर्ष नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 2017 के लिए  महाराष्ट्र से सिंधुताई सपकाल और उर्मिला आपटे इन दो महिलाओं का चयन हुआ है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं के साथ इन्हे सम्मानित किया जाएगा।

सेवा भावना को देखते दिया जाएगा सम्मान
अनाथ बच्चों की मां के रुप में विख्यात समाज सेविका सिंधुताई सपकाल ने अत्यंत प्रतिकूल परिस्थियों में अपना जीवन व्यतीत कर हजारों अनाथ बच्चों को सहारा दिया है। उनके इस कार्य के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। वहीं उर्मिला आपटे भी पिछले 30 वर्षों से अपनी भारतीय स्त्री शक्ति एनजीओ के माध्यम से महिलाओं के सर्वांगिन विकास के लिए कार्यरत है।   
 

Created On :   6 March 2018 8:08 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story