भगवान के दर्शन के लिए निकले हुए छह लोगों की दुर्घटना में मौत

Six people died in road accident pune maharashtra
भगवान के दर्शन के लिए निकले हुए छह लोगों की दुर्घटना में मौत
भगवान के दर्शन के लिए निकले हुए छह लोगों की दुर्घटना में मौत

डिजिटल डेस्क, पुणे। टैंकर और कार की आमने सामने हुई भिड़ंत में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना शनिवार की सुबह करीब आठ बजे पुणे-पंढरपुर महामार्ग पर वेलापुर के पास हुई। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना में शिवराज नागेश फलफले (38), दिनानाथ उर्फ बाबासो नागेश फलफले (34), वनिता शिवराज फलफले (30), उत्कर्ष शिवराज फलफले (9), सह्याद्रि बाबासो फलफले (6), पार्वती महादेव फलफले (80) की मौत हो गई है। वहीं पूजा दिनानाथ फलफले (28) और उत्कार्षा शिवराज फलफले (11) घायल हो गए हैं। 

फलफले परिवार मुल सोलापुर के माढ़ा तहसील स्थित वैराग के निवासी है। शनिवार को सारे कार से जेजुरी भगवान के दर्शन के लिए निकले हुए थे। सुबह करीब आठ बजे पुणे-पंढरपुर महामार्ग पर वेलापुर के पास सिमेंट की यातायात कर रहे टैंकर और कार की आमने सामने भिड़ंत हुई जिसमें छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वेलापुर पुलिस घटनास्थल पहंुच गए और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से वैराग गांव पर शोक का माहौल बना हुआ है। 

कंटेनर दुपहिया की टक्कर में दो की मौत
कंटेनर और दुपहिया की जोरदार टक्कर हुई जिसमें दो युवकों की मौत हो ग जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना शुक्रवार की देर रात पिंपरी चिंचवड़ के निगड़ी स्थित भक्ति शक्ति चौराहे के पास हुई।  पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में सौदागर दशरथ लोंढे (27) और ऐश मोहम्मद खान (23) की मौत हो गई हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए युवक का नाम ज्ञानेश्वर दत्तू कांबले (26) है। दुर्घटना को लेकर देहूरोड पुलिस थाने में कंटेनर चालक पर मामला दर्ज किया गया है। 

शुक्रवार की देर रात तीनों दुपहिया से तेज रफ्तार से भक्ति शक्ति चौराहे से निकले हुए थे। उस समय सामने से आए कंटेनर और दुपहिया की जोरदार टक्कर हुई जिसमें कंटेनर के नीचे आने से सौदागर और ऐश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि ज्ञानेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही देहूरोड पुलिस थाने की टीम घटनास्थल पहंुच गई और ज्ञानेश्वर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आने से पहले ही कंटेनर चालक कंटेनर लेकर भाग गया। देहूरोड पुलिस थाने में अज्ञात कंटेनर चालक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस चालक को ढूंढ रही है।   

Created On :   1 Feb 2020 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story