बुनकरों के बच्चों के लिए स्किल डेवलपमेंट योजना, मिलेगी खास जानकारी

Skill Development Plan for Weavers Children
बुनकरों के बच्चों के लिए स्किल डेवलपमेंट योजना, मिलेगी खास जानकारी
बुनकरों के बच्चों के लिए स्किल डेवलपमेंट योजना, मिलेगी खास जानकारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बुनकरों के बच्चों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए केंद्र सरकार ने स्किल डेवलपमेंट योजना लाई है। केंद्रीय वस्त्रोद्योग मंत्रालय व राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान की आेर से बुनकरों के बच्चों को यह विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। बुनकरों के बच्चों की आयु 14 साल व शिक्षा 8वीं पास होना जरूरी है। बुनकर अगर सामान्य श्रेणी में हैं, तो उसे इस पाठ्यक्रम के लिए 10 हजार रुपए शुल्क देना होगा।

रंगाई, छपाई, डिजाइन डेवलपमेंट व हथकरघा का दिया जाएगा प्रशिक्षण
अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थी को शुल्क नहीं लगेगा। उसका शुल्क केंद्रीय वस्त्रोद्योग मंत्रालय व राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान भरेगा। केंद्रीय वस्त्रोद्योग मंत्रालय 75 फीसदी व बचा हुआ 25 फीसदी शुल्क राष्ट्रीय मुक्त विद्यापीठ भरेगा। महिला व गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करनेवालों को भी शुल्क नहीं लगेगा। सिविल लाइंस वीसीए के सामने स्थित बुनकर सेवा केेंद्र केंद्रीय वस्त्रोद्योग मंत्रालय नई प्रशासकीय इमारत में संपर्क किया जा सकता है। 

 

Created On :   24 July 2018 6:12 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story