- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर के 2 प्रोजेक्ट 2019 तक होंगे...
नागपुर के 2 प्रोजेक्ट 2019 तक होंगे पूरे,स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के CEO ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क,नागपुर। उपराजधानी स्मार्ट सिटी बनने की राह पर है शीघ्र ही इसका नया रूप देखा जा सकेगा और इससे जुड़े दो बड़े प्रोजेक्ट 2019 तक पूरे कर लिए जाएँगे । यह जानकारी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के CEO डॉ. रामनाथ सोनवाने ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र आधारित विकास अंतर्गत पारडी, भरतवाड़ा, पुनापुर की नगर रचना परियोजना तैयार करने का काम तेजी पर है, जो मार्च से जून 2018 के बीच में चालू हो जाएगा। मार्च 2019 तक मुख्य रूप से दो प्रकल्पों का काम भी पूरा हो जाएगा। यह प्रकल्प हैं लोगों को रियायत दर पर 4 हजार मकान उपलब्ध कराना और पारडी भरतवाड़ा पुनापुर में रोड स्ट्रीट लाइट और अंडर ग्राउंड वॉटर लाइन का निर्माण है। इस दौरान एबीडी प्रकल्प व नाग नदी विकास से संबंधित जानकारी भी दी गई।
शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार
संतरानगरी का नाम स्मार्ट सिटी की सूची में आने के बाद से ही शहरवासी नागपुर के विकास को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। स्मार्ट सिटी कैसी होगी और उसका काम करने का तरीका क्या होगा, इसको लेकर शहरवासियों को बहुत सी अपेक्षाएं हैं। और इन सारी चीजों को लेकर बेसब्र भी हैं। इसी बीच स्मार्ट सिटी में शहर में चालू विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी विधायकों के सामने रखी गई और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक गिरीश व्यास, अनिल सोले, कृष्णा खोपडे, मनपा आयुक्त अश्विन मुदगल, स्मार्ट सिटी प्रकल्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सोनवणे, लकड़गंज जोन के सभापति दीपक वाडीभस्मे, नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सहसचिव फारूख अकबानी, अशासकीय संस्था से लीना बुधे उपस्थित थे। महापौर जिचकार ने कहा कि स्मार्ट सिटी के सभी महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट प्रगति पर हैं, जिस हम खुद ध्यान दें रहे हैं। द्वय विधायक सोले व खोपड़े ने कहा कि स्मार्ट सिटी का कार्य नागरिकों से जुड़ा हुआ है, इसलिए उनको विश्वास में लेकर काम करें।
Created On :   28 Nov 2017 2:38 PM IST