- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जलमग्न होते ही बाहर निकले नागपुर के...
जलमग्न होते ही बाहर निकले नागपुर के नाग, सांपों को जंगल में छोड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारी बारिश से शहर जलमग्न क्या हुआ, बिलों से सांप बाहर निकलने लगे। घरों से लेकर वाहन और कबूतरों की पेटियों में आश्रय लेने लगे। शुक्रवार को इस तरह की कई घटना सामने आई। सर्पमित्रों की मदद से कई सांपों को पकड़कर जंगली क्षेत्र में छोड़ा गया। अभी तक कोई जनहानि की खबर नहीं है। बेडरूम में घुसा- मानेवाड़ा शेषनगर निवासी धारस्कर परिवार का घर नाले से लगकर है। नाला उफान पर आते ही एक सांप उनके बेडरूम में घुस गया। सांप पर नजर पड़ते ही सर्पमित्र को बुलाकर सांप को पकड़ा गया।
वाहन में बैठा था
बेसा परिसर में मांगल्य कॉलोनी में सुबह 8 बजे एक 3 फीट लंबा सांप एस. अंजिकर के दुपहिया वाहन में छिप कर बैठ गया। उन्होंने तुरंत सर्पमित्र स्वप्नील बोधाने व सचिन काकडे को बुलाया। बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी के ऊपर के कवर को खोलकर उसे पकड़ा गया। कबूतर की पेटी में घुसा- पिपला परिसर में अशोक उके ने रात करीब 8 बजे कबूतर की पेटी में एक कोबरा सांप देखा। सांप ने एक कबूतर को काट लिया था। अशोक ने तुरंत सर्पमित्र को बुलाया। सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया।
Created On :   8 July 2018 6:25 PM IST