सडक़ चौड़ीकरण को कुछ ने बताया जरुरी तो कुछ ने कहा वैकल्पिक रास्ते निकालकर चलाएं काम

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सडक़ चौड़ीकरण सूचना बोर्ड तक सीमित सडक़ चौड़ीकरण को कुछ ने बताया जरुरी तो कुछ ने कहा वैकल्पिक रास्ते निकालकर चलाएं काम

डिजिटल डेस्क,शहडोल। वन विभाग सीसीएफ कार्यालय से गांधी स्टेडियम होते हुए कोतवाली तक सभी स्थान पर सडक़ की चौड़ाई 18 मीटर करने से लेकर एमएलबी स्कूल से जैन मंदिर सडक़ की चौड़ाई 12 मीटर करने संबंधी प्रस्ताव पर 6 साल बाद भी अमल नहीं हुआ। शहर में ऐसी कई सडक़ें हैं, जिनके चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर चिन्हित स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाया गया। 2016 में सडक़ चौड़ीकरण के लिए तैयार प्रस्ताव पर 6 साल बाद भी अमल नहीं होने से कई स्थानों पर सडक़ पर अतिक्रमण का सिलसिला लगातार जारी रहा। ऐसे मार्गों पर अब आवागमन में नागरिकों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं व्यापारियों ने कहा कि मार्ग चौड़ीकरण के बजाए दूसरे इंतजाम पर ध्यान देना चाहिए।

इन स्थानों पर सडक़ चौड़ीकरण की थी योजना 

- जैन मंदिर से पुराना गांधी चौक तक वर्तमान चौड़ाई 6 से 9 मीटर को 9 से 12 मीटर किए जाने का प्रस्ताव। 
- पुराना गांधी चौक से सिंधी बाजार मार्ग व परमठ तक चौड़ीकरण। 
- पुराना गांधी चौक से शंकर टॉकीज तक वर्तमान चौड़ाई 6 से 9 मीटर को बढ़ाकर 9 से 12 मीटर किए जाने। 
(शहर में ऐसे दूसरे मार्ग भी हैं, जिनके चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर चिन्हित स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाया गया)

मार्ग चौड़ीकरण का प्रस्ताव तो आया था, लेकिन कई स्थानों पर व्यापारियों की पूरी दुकान ही चौड़ीकरण की सीमा में आ जाएगा। फिर ऐसे व्यापारियों का क्या होगा। इनके लिए क्या योजना है।                                राजेंद्र सराफ व्यापारी

चौड़ीकरण का बोर्ड लगे 6 साल से ज्यादा समय हो गया। यातायात को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस और नगर पालिका को वैकल्पिक इंतजाम पर ध्यान देना चाहिए। व्यापारियों के हित पर ध्यान देना चाहिए। संजय रोहरा व्यापारी

इस मार्ग में बनी अधिकांश दुकानें मोहन राम मंदिर ट्रस्ट की है। आपसी सहमति से मार्ग चौड़ीकरण प्रस्ताव को अमल में लाया जा सकता है। इससे जाम की समस्या सुधरेगी, नागरिकों को राहत मिलेगी।                      मनीष सराफ व्यापारी

न्यू गांधी चौक से स्टेशन रोड को चौड़ा किया जाना बहुत जरुरी है। अगर इस पर समय रहते ध्यान नहीं किया गया तो इस मार्ग की स्थिति भी सिंधी बाजार जैसे हो जाएगी। व्यापार पर असर पड़ेगा।                          अभिषेक जैन व्यापारी

हमारे कार्यकाल में सडक़ चौड़ीकरण का प्रस्ताव नागरिकों द्वारा लगातार मांग उठाए जाने के बाद लाया गया था। इसके बाद परिषद ने इस पर ध्यान नहीं दिया। शहर में लाखों नागरिकों को सडक़ पर आवागमन के दौरान सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिहाज से सडक़ चौड़ीकरण की योजना थी।                                                प्रकाश जगवानी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल

शहर में यातायात के लिहाज से सडक़ चौड़ीकरण को लेकर परिषद में प्रस्ताव होता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। अमित तिवारी (सीएमओ नपा शहडोल)
 

Created On :   20 Dec 2022 1:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story