कहीं बारिश तो चली ठंडी हवा, तीन दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

Somewhere rain and cold, weather will change again after three days
कहीं बारिश तो चली ठंडी हवा, तीन दिन बाद फिर बदलेगा मौसम
कहीं बारिश तो चली ठंडी हवा, तीन दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार को नागपुर जिले में रामटेक के पास शाम और रात को बारिश हुई। इससे नागपुर शहर में ठंडी हवाएं चल रहीं थी। हवाओं की वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ था। वहीं गोंदिया में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही अगले तीन दिनों तक मौसम खुला रहने की संभावना है जिसकी वजह से तापमान बढ़ा रहेगा। तीन दिन बाद विदर्भ में बारिश की संभावना है जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

तापमान में मामूली गिरावट

शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। नागपुर का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट के चलते 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरावट के चलते अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग का अनुमान

21 से 23 मार्च तक मौसम खुला रहने वाला है जिससे तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। वहीं, 24 मार्च को विदर्भ के भंडारा, गोंदिया, गड़चिरोली, यवतमाल और चंद्रपुर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। जबकि नागपुर और वर्धा जिले में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इससे अलगे 5 िदन तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Created On :   20 March 2020 3:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story